श्रीदेवी ने 13 साल की उम्र में किया इस सुपरस्टार की मां का रोल, आगे चलकर इनके साथ बनी हिट रोमांटिक जोड़ी, एक्ट्रेस से शादी करना चाहता था ये लीजेंड

श्रीदेवी ने 24 फरवरी 2018 को इस दुनिया को अलविदा कहा. उनका जाना हिंदी सिनेमा के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था. यही वो मनहूस दिन था जो मिस हवाहवाई को उनके फैन्स से बहुत दूर ले गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
श्रीदेवी को इस दुनिया से गए 8 साल हो गए हैं.
Social Media
नई दिल्ली:

श्रीदेवी भारतीय सिनेमा की सबसे टैलेंटेड और वर्सेटाइल एक्ट्रेसेज में से एक थीं. उन्होंने तमिल, मलयालम, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में काम किया और उन्हें भारतीय सिनेमा की पहली लेडी सुपरस्टार माना जाता है. आपको जानकर हैरानी होगी कि 1976 में रिलीज हुई तमिल फिल्म मूंड्रु मुडिचु में श्रीदेवी ने सिर्फ 13 साल की उम्र में सुपरस्टार रजनीकांत (जो उस समय करीब 25-27 साल के थे) की सौतेली मां का रोल प्ले किया था. इस फिल्म की कहानी में श्रीदेवी सेल्वी नाम की एक लड़की के किरदार में थीं जो एक बुजुर्ग व्यक्ति से शादी कर लेती है.

इस तरह से वह रजनीकांत के किरदार की सौतेली मां बन जाती हैं. यह एक रिवेंज-थीम वाली ड्रामा फिल्म थी, जिसमें कमल हासन भी अहम किरदार में थे. यह श्रीदेवी की पहली अहम तमिल फिल्म थी, जहां उन्होंने एडल्ट रोल में डेब्यू किया. श्रीदेवी का फिल्मी सफर बहुत छोटी उम्र से शुरू हुआ था. वे महज 4 साल की थीं जब उन्होंने चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में काम शुरू किया. साउथ सिनेमा में उन्होंने कई यादगार फिल्में दीं और 80-90 के दशक में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बनीं. हिंदी सिनेमा में उनकी शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर हुई, लेकिन 1978 में सोलवां सावन से उन्होंने लीड रोल में एंट्री की.

बता दें कि कभी रजनीकांत की मां के रोल में नजर आ चुकीं श्रीदेवी ने थलाइवा के साथ कई फिल्में की. तमिल, तेलुगू, हिंदी समेत करीब 20 से ज्यादा फिल्मों में श्रीदेवी रजनीकांत की हीरोइन के रोल में नजर आईं. साउथ में रजनीकांत के अलावा हिंदी फिल्मों में जीतेंद्र, अनिल कपूर, ऋषि कपूर के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की गई. इन्होंने साथ में कई क्लासिक फिल्में दी हैं. 24 फरवरी को श्रीदेवी को इस दुनिया से गए 8 साल हो जाएंगे. वो भले ही अब हमारे बीच ना हों लेकिन उनकी यादें और अदाकारी हमेशा उन्हें हमारे बीच जिंदा रखेंगी.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War | Bharat Ki Baat Batata Hoon: ईरान नहीं रूस में है Mojtaba Khamenei?