पाकिस्तान में सोनू निगम की कॉन्सर्ट से ठीक पहले हुआ था धमाका, 22 साल पहले की घटना सुन कांप जाएगी रूह

सोनू निगम ने 2004 के कराची ब्लास्ट को याद करते हुए बताया कि कैसे वो बाल-बाल बचे और एक पाकिस्तानी फैन ने उनकी जान बचाने में मदद की.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सोनू निगम ने शेयर किया 2004 का वो खौफनाक सीन
Social Media
नई दिल्ली:

कभी-कभी जिंदगी के कुछ पल ऐसे होते हैं, जो सालों बाद भी दिल और दिमाग में वैसे ही ताजा रहते हैं. कुछ यादें डर से जुड़ी होती हैं, लेकिन उनमें इंसानियत की झलक भी छुपी होती है. ऐसा ही एक किस्सा हाल ही में सिंगर सोनू निगम ने शेयर किया, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. ये कहानी साल 2004 की है, जब वो कराची में परफॉर्म करने गए थे और उसी दौरान एक बड़ा बम धमाका हुआ था. इस हादसे में कई लोगों की जान गई थी, लेकिन सोनू निगम बाल-बाल बच गए थे और आज भी उस दिन को भूल नहीं पाए हैं.

कैसे हुआ था कराची में धमाका

10 अप्रैल 2004 को कराची में वो धमाका हुआ था, जब सोनू निगम का शो होने वाला था. बताया गया कि जिस जगह पर उनका कॉन्सर्ट होना था, उसके पास ही ये ब्लास्ट हुआ था. धमाके के बाद माहौल बेहद डरावना हो गया था और हर तरफ अफरा-तफरी मच गई थी. हालांकि सुरक्षा बढ़ा दी गई और हालात संभालने की कोशिश की गई.

किसने बचाई सोनू निगम की जान

वीडियो में बताया गया कि एक पाकिस्तानी फैन ने सोनू निगम को सुरक्षित जगह तक पहुंचाने में मदद की थी. सिक्योरिटी के साथ उन्हें घेरकर वेन्यू तक ले जाया गया था. आयोजक फुरकान सिद्दीकी ने भी बताया कि धमाके के बाद स्थिति काफी गंभीर हो गई थी, लेकिन टीम ने हिम्मत नहीं हारी और सबको सुरक्षित रखने की कोशिश की गई.

Advertisement

डर के बीच भी किया परफॉर्म

सबसे खास बात ये रही कि इतने बड़े हादसे के बावजूद सोनू निगम ने अपना कॉन्सर्ट कैंसिल नहीं किया. उन्होंने स्टेज पर जाकर परफॉर्म किया और लोगों का हौसला बढ़ाया. ये कदम उनके साहस को दिखाता है, क्योंकि उस वक्त हालात बिल्कुल सामान्य नहीं थे.

सोनू निगम का दिल छू लेने वाला बयान

सोनू निगम ने अपने बयान में कहा, “मुझपे हमला यहां पर हुआ, लेकिन मुझे बचाया भी पाकिस्तान ने है.” उन्होंने ये भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के लोग बहुत ही बदकिस्मत हैं, जो एक-दूसरे से दूर रहते हैं, जबकि दिलों में प्यार हमेशा रहता है. उन्होंने दुआ की कि ये प्यार हमेशा बना रहे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
CM Yogi की मां को गाली, डिबेट में डिफेंड करने लगे Anurag Bhadauria फिर जो हुआ... | Teen Ka Tarkash