मामा आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे एक्टर इमरान खान, साथ में गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन भी आई नजर

एक्टर इमरान खान ने गुरुवार 19 जून को मुंबई में सितारे ज़मीन पर की स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया.  उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन भी थीं.  कपल ने यहां बाहर खड़े पैपराज़ी के लिए खुशी-खुशी पोज़ दिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सितारे जमीन पर की स्क्रीनिंग पर पहुंचे एक्टर इमरान
नई दिल्ली:

Sitaare Zameen Par Screening: एक्टर इमरान खान ने गुरुवार 19 जून को मुंबई में सितारे ज़मीन पर की स्पेशल स्क्रीनिंग में हिस्सा लिया.  उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन भी थीं.  कपल ने यहां बाहर खड़े पैपराज़ी के लिए खुशी-खुशी पोज़ दिया. इस दिन के लिए इमरान ने ब्लैक टी-शर्ट और जींस चुनी.  उन्होंने इसे लेदर जैकेट के साथ पहना था, जबकि लेखा ने फ्लोरल ड्रेस पहनी थी. सितारे ज़मीन पर का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है. इस फ़िल्म में जेनेलिया डिसूज़ा भी हैं. यह फिल्म आज यानी 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

बता दें कि इमरान खान लेखा वाशिंगटन के साथ अपने रिश्ते के बारे में काफी मुखर रहे हैं. दोनों 2020 से रिलेशनशिप में हैं. इससे पहले, कॉमेडियन रौनक रजनी के साथ एक बातचीत में एक्टर ने कहा था, "मैं किसी को डेट कर रहा हूं. मैं अभी एक नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो रहा हूं.  मैं पिछले पाँच सालों से अकेले रह रहा हूँ." उन्होंने आगे कहा, “हम साथ में नए अपार्टमेंट में शिफ्ट हो रहे हैं. 

अपने जीवन में आए नए बदलाव के बारे में इमरान खान ने कहा, “अभी भी मैं प्रक्रिया में हूं… जो लोग इस तरह की चीजें कर चुके हैं, वे जानते हैं कि (इसमें) बहुत अजीबोगरीब चीजें हैं. बात यह है कि अब मेरी उम्र हो गई है और मैंने अपने तरीके से खुद को ढालने में काफी समय बिताया है. मैं पिछले पांच सालों से अकेला रह रहा हूं, इसलिए मैं कम से कम चीजों को अपने घर में रखने के लिए बहुत उत्साहित हूं.” इमरान खान की शादी पहले अवंतिका से हुई थी दोनों की एक बेटी है, इमारा. हालांकि शादी के कई साल बाद दोनों अलग हो गए थे.

Featured Video Of The Day
West Bengal Elections 2026 Exit Poll Results: बंगाल में पहली बार BJP बहुमत के करीब? Mamata Banerjee