भूल भुलैया 2 का शो देखने पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा, इस अंदाज से जीता फैन्स और कियारा का दिल

सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री के बाद पूरी लाइमलाइट उन्होंने ही बटोर ली. लेकिन फैन्स को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है सिद्धार्थ और कार्तिक आर्यन के एक दूसरे से मिलने का तरीका.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
भूल भुलैया 2 का शो देखने पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा, टिक गई सबकी निगाहें
नई दिल्ली:

भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की जोड़ी कभी हंसा रही है तो कभी डरा रही है. दोनों ने साथ में प्रमोशन भी जम कर किया है. इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री भी शानदार ही नजर आई. ये फिल्म रिलीज हुई तो इसका शो देखने पहुंचे फिल्म के दोनों सितारे कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी. ये दोनों की मौजूदगी तो वहां होनी थी लेकिन सबसे ज्यादा सरप्राइज किया सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री ने, जो भीड़ के बीच भी बेहद स्टाइलिश अंदाज में दिखाई दिए. सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री के बाद पूरी लाइमलाइट उन्होंने ही बटोर ली, लेकिन फैन्स को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है सिद्धार्थ और कार्तिक आर्यन के एक दूसरे से मिलने का तरीका.

ऐसे मिले दोनों सितारे

कियारा आडवाणी के रियूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा भी उनकी फिल्म भूल भुलैया टू का शो देखने पहुंचे. जब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भीड़ के बीच एंट्री ली तो हर नजर उन पर ही थम गई. सिद्धार्थ मल्होत्रा भी पूरी गर्मजोशी से सबसे मिले. पहले कियारा आडवाणी से मुलाकात और फिर एक और शख्स से उसके बाद फिर कियारा आडवाणी को हग किया. तब तक कार्तिक आर्यन कुछ और काम मैनेज करने में खोए नजर आ रहे थे. उस काम से फ्री होते ही कार्तिक आर्यन और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे से रूबरू हुए. 

फैन्स का रिएक्शन

फैन्स वीडियो को देखने के बाद सिद्धार्थ की तारीफ कर रहे हैं. उनके स्टाइल और सबसे मिलने के तरीके की फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं. इसके साथ ही कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ के भी चर्चे हो रहे हैं. जिस तरह कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा की तरफ देख रही हैं, लोगों को वो तरीका बेहद पसंद आ रहा है. फैन्स के मुताबिक कियारा आडवाणी की आंखों में सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए प्यार साफ नजर आ रहा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Big Breaking: Raghav Chadha ने AAP छोड़ने का ऐलान किया | Aam Aadmi Party | Arvind Kejriwal
Topics mentioned in this article