39 की उम्र में राहुल मोदी की दुल्हनिया बनेंगी श्रद्धा कपूर? मौसी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने बताई शादी की पूरी प्लानिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. लंबे समय से उनका नाम राइटर राहुल मोदी के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों के अफेयर की खबरें लगातार सामने आती रही हैं. ऐसे में श्रद्धा की मौसी ने एक्ट्रेस की शादी की पूरी प्लानिंग बता दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राहुल मोदी से शादी कर रही हैं श्रद्धा कपूर, जानें क्या बोलीं मौसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. लंबे समय से उनका नाम राइटर राहुल मोदी के साथ जोड़ा जा रहा है और दोनों के अफेयर की खबरें लगातार सामने आती रही हैं. हाल ही में दोनों की शादी को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई थीं, लेकिन अब इन खबरों पर परिवार की तरफ से प्रतिक्रिया आई है. श्रद्धा कपूर की आंटी तेजस्वनी कुल्हापुरे ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. उनके मुताबिक, “सच कहूं तो मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है. मुझे बिल्कुल आइडिया नहीं.”

इसके अलावा तेजस्विनी ने कपूर-कोल्हापुरे फैमिली की फिल्मी विरासत पर भी बात की. उन्होंने बताया कि इस परिवार में स्टारडम की शुरुआत पद्मिनी कोल्हापुरे से हुई थी और अब श्रद्धा उस विरासत को आगे बढ़ा रही हैं. उन्होंने कहा कि हर दौर अलग होता है और आज के समय में सफलता को पुराने जमाने से तुलना नहीं किया जा सकता. परिवार को इस बात की खुशी है कि श्रद्धा लगातार नाम रोशन कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: रेखा-अमिताभ की वो आखिरी फ्लॉप फिल्म, शशि, जया, संजीव कुमार भी बचा नहीं पाए लाज, हुए जुदा तो बनी कल्ट क्लासिक

श्रद्धा और राहुल मोदी के रिश्ते की बात करें तो दोनों को साल 2024 से कई बार साथ देखा गया है. डिनर डेट्स और कैजुअल आउटिंग्स के दौरान उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रही हैं, जिससे इन अफवाहों को और हवा मिली. वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म तीन पत्ती से की थी, लेकिन उन्हें असली पहचान आशिकी 2 से मिली. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और हाल ही में उनकी फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. फिलहाल श्रद्धा की शादी को लेकर सस्पेंस बरकरार है, लेकिन फैंस को उनके अगले बड़े ऐलान का इंतजार जरूर रहेगा.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Nora Fatehi Song Controversy: नोरा फतेही के गाने को लेकर लताड़ा, आध्यात्मिक गुरु ने लगाई क्लास!