शिल्पा शिंदे को यौन शोषण के झूठे आरोप लगाने पर सुननी पड़ी खरी-खोटी, एक्ट्रेस 'बोली जो मेरे साथ हुआ...'

शिल्पा शिंदे ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में कहा कि उन्होंने 'भाभी जी घर पर हैं!' के प्रोड्यूसर पर यौन शोषण के झूठे आरोप लगाए थे. इस क्लिप के वायरल होने के बाद विवाद तेज हो गया. अब शिल्पा ने वीडियो बनाकर इस पर जवाब दिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शिल्पा शिंदे ने वीडियो जारी कर ट्रोल्स को दिया ये जवाब
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का नाम एक बार फिर चर्चा में है. हाल में उन्होंने कॉमेडी क्वीन भारती सिंह के पॉडकास्ट पर ऐसी बात कह दी जो अब एक बड़ा विवाद बन गई है. एक्ट्रेस ने पॉडकास्ट में कहा कि उन्होंने 'भाभी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर पर यौन शोषण के झूठे आरोप लगाए थे. इस बयान के वायरल होने के बाद उन्हें ऑनलाइन काफी क्रिटिसिज्म मिला. अब इस मामले के तूल पकड़ने के बाद शिल्पा शिंदे खुद सामने आई हैं और अपने इस उस बयान पर अपना पक्ष रखा है. 

शिल्पा ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ "पेड PR" कैंपेन चल रहा है और लोगों से अपील की है कि वे पूरी बातचीत देखे बिना उनकी बातों पर कोई राय न बनाएं. इंस्टाग्राम पर एक वीडियो स्टेटमेंट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने अपने हालिया बयानों के बाद ऑनलाइन बढ़ रही आलोचना के खिलाफ अपना बचाव किया है. शिल्पा ने कहा, "पूरा पॉडकास्ट देखे बिना सिर्फ एक लाइन पर फैसला सुना देना, पेड PR का एक घटिया तरीका है." एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उनके बयानों को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है और उन्होंने अपने सपोर्टर्स को थैंक्यू कहा जिन्होंने उन्हें इतना सपोर्ट किया और उनके नजरिये को समझा. 

कैसे शुरू हुआ शिल्पा शिंदे का ये विवाद?

यह विवाद शिल्पा शिंदे के एक पॉडकास्ट में शामिल होने से शुरू हुआ. यहां उन्होंने अपने पर्सनल एक्सपीरियंस और अपनी जिंदगी के एक मुश्किल दौर में, जब वह 'भाबीजी घर पर हैं!' की शूटिंग कर रही थीं, उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा इस बारे में डिटेल में बात की.

Advertisement

पॉडकास्ट में शिल्पा शिंदा ने कबूल किया कि उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं!' के प्रोड्यूसर पर झूठे आरोप लगाए थे, ताकि अपने ऊपर लगे आरोपों से ध्यान हटाया जा सके और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके. शिल्पा के मुताबिक उनके खिलाफ लगाए गए आरोप एक सोची-समझी मुहिम का हिस्सा थे, जिसका मकसद उन्हें काबू में रखना और अगर वह शो छोड़ देतीं, तो इंडस्ट्री में उन्हें काम मिलने में रुकावट डालना था.

इंस्टाग्राम वीडियो में शिंदे ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा, "इस PR के बाद जो कमेंट्स आ रहे हैं मैं उनसे कहना चाहती हूं कि जैसा बोओगे, वैसा ही काटोगे. एक्ट्रेस ने यह सवाल भी उठाया कि लोग उनकी निजी जिंदगी पर ही क्यों ध्यान दे रहे हैं और उनसे अपील की कि वे इसके बजाय अपने खुद के कामों पर गौर करें. वीडियो में उन्होंने पिछली घटनाओं के मेंटल और इमोशनल असर के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने अब पब्लिकली वीडियो सामने आकर बोलने का फैसला किया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: आमिर खान की तीसरी शादी पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति का रिएक्शन, 'वे बहुत हिम्मतवाले हैं'

"मैंने यह पैसे के लिए नहीं किया. मैं तो शो छोड़ चुकी थी" उन्होंने कहा, और इस बात पर जोर दिया कि बोलने का उनका फैसला पर्सनल वजहों से था, न कि पैसों की वजह से. शिल्पा शिंदे ने आगे बताया कि लोगों की लगातार मॉनिटरिंग और क्रिटिसिज्म का उनकी मेंटल हेल्थ पर क्या असर पड़ा, और उन्होंने उस दौर को याद किया जब वह बहुत ज्यादा परेशान थीं. 

यह भी पढ़ें: इब्राहिम अली खान ने पलक तिवारी को दिया धक्का, पैप्स को देखते ही एक्ट्रेस को दरवाजे के अंदर धकेला, वीडियो वायरल

Featured Video Of The Day
दुकान से गद्दे बिछाकर 8 लोगों को बचाया... दिल्ली अग्निकांड के चश्मदीद ने क्या बताया?
Topics mentioned in this article