शिखर धवन और उनकी दुल्हन सोफी साइन में कितना है उम्र का फासला, पहली मुलाकात से लेकर, पढ़ाई और कमाई तक पढ़ें डिटेल्स

 शिखर धवन यानी क्रिकेट के गब्बर ने ऑफिशियली अपनी पर्सनल लाइफ में एक नई पारी शुरू कर दी है. 2023 में आयशा मुखर्जी से अपने हाई-प्रोफाइल तलाक के बाद, 40 साल के क्रिकेटर ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सोफी शाइन के साथ शादी कर ली है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
शिखर धवन और उनकी दुल्हन सोफी साइन में कितना है उम्र का फासला
नई दिल्ली:

 शिखर धवन यानी क्रिकेट के गब्बर ने ऑफिशियली अपनी पर्सनल लाइफ में एक नई पारी शुरू कर दी है. 2023 में आयशा मुखर्जी से अपने हाई-प्रोफाइल तलाक के बाद, 40 साल के क्रिकेटर ने अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर सोफी शाइन के साथ शादी कर ली है. ऐसे में फैंस के बीच उस महिला के बारे में जानने के लिए उत्सुकता बढ़ गई है, जिसने भारत के सबसे पसंदीदा ओपनिंग बैट्समैन में से एक का दिल जीत लिया है.

कौन हैं सोफी शाइन कौन हैं? 

सोफी शाइन आयरिश नागरिक हैं जिन्होंने स्पोर्ट्स की दुनिया से कहीं आगे अपने लिए एक जगह बनाई है. 1990 में आयरलैंड में जन्मी, 35 साल की सोफी शाइन ग्लोबल कॉर्पोरेट जगत में काम करती हैं. शिखर धवन के साथ अपने रिश्ते की वजह से उन्हें इंडिया में अचानक फेम मिला, लेकिन वह पहले से ही इंटरनेशनल बिजनेस सर्किट में एक जानी-मानी प्रोफेशनल हैं.

एजुकेशनल  

सोफी शाइन का प्रोफेशनल फाउंडेशन एक सॉलिड एकेडमिक बैकग्राउंड पर बना है. उन्होंने आयरलैंड में अपनी प्राइमरी स्कूलिंग पूरी की और फिर जाने-माने इंस्टीट्यूशन से हायर एजुकेशन की डिग्री ली. बाद में उन्होंने लिमरिक इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पढ़ाई की.  इसके बाद उन्होंने कैसलरॉय कॉलेज से मार्केटिंग और मैनेजमेंट में स्पेशलाइजेशन किया.

कॉर्पोरेट करियर

सोफी शाइन सिर्फ एक सेलिब्रिटी वाइफ से कहीं ज्यादा हैं.  उन्होने नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन, UAE के अबू धाबी में फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी के लिए सेकंड वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम किया. सोफी ने आयरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट के तौर पर भी काम किया है.  हाल ही में उन्होंने शिखर धवन के बिजनेस इकोसिस्टम में लीडरशिप रोल निभाया हैच

कैसे हुई मुलाकात  ?

रिपोर्ट्स के मुताबिक शिखर धवन और सोफी शाइन की लव स्टोरी 2024 की शुरुआत में दुबई के एक हाई-एंड रेस्टोरेंट में शुरू हुई थी. बाद में दोनों में प्यार हुआ. आखिरकार 2025 में उन्होंने इसे  कन्फर्म किया गया.

सोशल मीडिया पर भी एक्टिव हैं सोफी 

सोफी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक जानी-मानी हस्ती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 370,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.  वह अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. 

Advertisement

Featured Video Of The Day
Afghan सीमा पर Pakistan की एयरस्ट्राइक, हमले में 17 की मौत | Breaking News