शहनाज गिल के नए गाने का धमाका, 8 घंटे में 'बंजे दारू' से हिला यू-ट्यूब, फैंस बोले- क्वीन इज बैक

सोशल मीडिया पर इस गाने को रिलीज़ करते हुए शहनाज़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "'BANJE DARU' आखिरकार आ ही गया... अब आप उन्हें सिर्फ़ देखते ही नहीं, बल्कि उन्हें सुनते भी हैं...

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शहनाज गिल के नए गाने का धमाका
नई दिल्ली:

पंजाब के दिल की धड़कन शहनाज गिल ने संगीत प्रेमियों को बंजे दारू के रूप में एक और जबरदस्त गाना दिया है.  हम्बल म्यूजिक और गिप्पी ग्रेवाल द्वारा प्रस्तुत इस गाने को खुद शहनाज ने गाया है, इसका संगीत ब्लैक वायरस ने दिया है और बोल कप्तान ने लिखे हैं. इस म्यूजिक वीडियो में शहनाज एक बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. इस गाने के बारे में बात करते हुए शहनाज ने बताया कि बंजे दारू एक ऐसा गाना है जिसे सुनकर आपका मन करता है कि आप बस उस पल का मजा लें.

"मैं चाहती थी कि 'बंजे दारू' सुनने पर ऐसा मूड बने, जिसके लिए आपको किसी खास वजह की जरूरत न हो — बस अच्छा संगीत, अच्छी एनर्जी और थोड़ा सा मजा हो. यह चंचल, मजेदार और ऐसा गाना है जिसे सुनकर आप बस उस पल का मज़ा लेना चाहते हैं. मेरे लिए यह गाना आजादी महसूस करने, आत्मविश्वास से भरे होने और बिना ज्यादा सोचे-समझे बस अच्छा समय बिताने के बारे में है. कभी-कभी आपको नाचने, सजने-संवरने या अच्छा महसूस करने के लिए किसी वजह की जरूरत नहीं होती — बस एक अच्छी 'वाइब' होनी चाहिए. 'बंजे दारू' में वही बिंदास पार्टी वाला एहसास है, जहां आप बस संगीत चलाना चाहते हैं. जी भर के नाचना चाहते हैं और खुद का मज़ा लेना चाहते हैं."

इस जोशीले गाने पर काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने आगे कहा, "गिप्पी पाजी और पूरी टीम के साथ इस पर काम करना और भी खास रहा, क्योंकि वहां का पूरा माहौल बहुत ही सहज, मजेदार और एनर्जी से भरा हुआ था. इस गाने को करने में मुझे बहुत मजा आया और मुझे पूरी उम्मीद है कि लोगों को भी इसे सुनकर उतना ही मज़ा आएगा."

सोशल मीडिया पर इस गाने को रिलीज़ करते हुए शहनाज़ ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, "'BANJE DARU' आखिरकार आ ही गया... अब आप उन्हें सिर्फ़ देखते ही नहीं, बल्कि उन्हें सुनते भी हैं... हम्बल म्यूज़िक और गिप्पी ग्रेवाल प्रस्तुत करते हैं @shehnaazgill का #BanjeDaru. इसके बाद शहनाज़ अपनी आने वाली फ़िल्म "इश्क़नामा" की रिलीज़ का इंतज़ार कर रही हैं. यह ड्रामा फ़िल्म 24 जुलाई को सिनेमा प्रेमियों के सामने आने की उम्मीद है.
 

Featured Video Of The Day
Netanyahu ने Death Rumours पर कहा मैं मर चुका हूँ! AI Video का सच और Iran की टेंशन | Middle East War