शरमन जोशी की बहन खूबसूरती और ग्लैमर में बड़ी हीरोइनों को भी देती हैं मात, फोटो देख कर फैंस बोले- फिल्मों में होती तो टॉप एक्ट्रेस होती

शरमन जोशी बेहतरीन एक्टर हैं. वह आमिर खान के साथ थ्री इडियट्स में नजर आए थे. उसके बाद भी वह कई फिल्मों में नजर आए, लेकिन वैसी सफलता अन्य फिल्मों को नहीं मिली. डैशिंग, गुड लुकिंग दिखने वाले शरमन की बहन मानसी भी बेहद खूबसूरत हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
शरमन जोशी की बहन खूबसूरती और ग्लैमर में बड़ी हीरोइनों को भी देती हैं मात
नई दिल्ली:

शरमन जोशी बेहतरीन एक्टर हैं. वह आमिर खान के साथ थ्री इडियट्स में नजर आए थे. उसके बाद भी वह कई फिल्मों में नजर आए, लेकिन वैसी सफलता अन्य फिल्मों को नहीं मिली. डैशिंग, गुड लुकिंग दिखने वाले शरमन की बहन मानसी (Sharman Joshi Manasi Joshi Roy) भी बेहद खूबसूरत हैं. शरमन की बहन छोटे परदे पर काम करती हैं और हाल ही में नया टीवी सीरियल ये झुकी झुकी में नजर आईं. इस साल 7 मार्च से शुरू हुए इस टीवी शो ने फैंस के दिलों में जगह बना ली है. 

शो में स्वाति राजपूत और अंकित सिवाच लीड रोल में दिख रहे हैं. ये झुकी झुकी नजर में शरमन जोशी की बहन मानसी ने कमबैक किया है. आखिरी बार मानसी जोशी रॉय को ढाई किलो प्रेम में देखा गया था. छोटे पर्दे पर इस शो से अपनी वापसी को लेकर मानसी जोशी बहुत ही खुश हैं कि उन्हें इस शो में कुछ अलग किरदार निभाने को मिल रहा है. मानसी जोशी रॉय शो में सुधा रस्तोगी के रोल में हैं. जो अरमान, भावना और क्रिश की मां है. मानसी जोशी रॉय पिछले 25 वर्षों के एंटरटेनमेंट  वर्ल्ड में काम कर रही हैं. हालांकि अब 5 साल के गैप के बाद, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में दोबारा कदम रखकर एक्ट्रेस काफी खुश हैं. 

Advertisement

बता दें कि उनके पति एक्टर रोहित रॉय हैं, जो कई टीवी शो और फिल्मों में नजर आ चुके हैं. मानसी मराठी परिवार से ताल्लुक रखती हैं. अभिनय उन्हें विरासत में मिला है. उनके पिता अरविंद जोशी गुजराती थिएटर के जाने-माने कलाकार थे. शरमन और मानसी दोनों भाई बहन बेहतरीन कलाकार हैं. 

ये भी देखें :

VIDEO:  "मैं नहीं जानती थी मिताली राज भरतनाट्यम डांसर थीं": तापसी पन्नू

Featured Video Of The Day
Iran War Update: US Strike On Kharg Island से Beijing में क्यों मची खलबली? Global Oil Crisis