VIDEO: मुश्किल वक्त में दोस्त सलमान का सहारा बने शाहरुख खान, सलीम खान को देखने पहुंचे अस्पताल

बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नाम सलीम खान इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सलीम खान का हाल जानने अस्पताल पहुंचे शाहरुख खान

बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रीनराइटर और फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने नाम सलीम खान इन दिनों मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं. उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. बताया जा रहा है कि उन्हें माइनर ब्रेन हेमरेज हुआ है, जिसके बाद से उन्हें ICU में रखा गया है. इस मुश्किल वक्त में खान परिवार के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी उनका हाल जानने अस्पताल पहुंच रहे हैं.

इस पूरे घटनाक्रम के बीच सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हो रही है, जब शाहरुख खान अपने दोस्त सलमान खान के परिवार का साथ देने अस्पताल पहुंचे. बताया जा रहा है कि शाहरुख बिना किसी शोर-शराबे के चुपचाप लीलावती अस्पताल पहुंचे और सीधे अंदर जाकर सलीम खान का हाल जाना. हालांकि, उनकी कोई स्पष्ट झलक कैमरे में कैद नहीं हो सकी, लेकिन उनके आने की खबर ने फैंस को भावुक कर दिया.

सलमान खान और शाहरुख खान की दोस्ती बॉलीवुड की सबसे चर्चित और मजबूत दोस्तियों में से एक मानी जाती है. दोनों ने अपने रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन वक्त के साथ उनकी दोस्ती और गहरी होती गई. ऐसे में जब सलमान अपने परिवार के साथ इस कठिन दौर से गुजर रहे हैं, तो शाहरुख का इस तरह साथ खड़ा होना उनकी दोस्ती की मिसाल पेश करता है.

Advertisement

अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से सलमान खान अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ लगातार मौजूद हैं. परिवार की महिलाएं भी सलीम खान के पास ही हैं और उनकी देखभाल में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही. इसके अलावा आमिर खान, जावेद अख्तर, यूलिया वंतूर और अन्य कई सितारे भी लगातार अस्पताल पहुंचकर उनका हाल-चाल ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें: सलीम खान से अस्पताल में मिलने गए एक्टर ने बताया कैसा है सलमान खान के पापा का हाल, बोले- वह अभी आईसीयू में हैं

Advertisement

90 साल की उम्र में सलीम खान की सेहत को लेकर फैंस भी काफी चिंतित हैं. सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआओं का सिलसिला जारी है. हर कोई यही चाहता है कि वह जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच लौट आएं. इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि असली रिश्ते मुश्किल वक्त में ही सामने आते हैं. शाहरुख और सलमान की दोस्ती का यह पहलू फैंस के दिलों को छू रहा है और सभी उनकी इस मजबूत बॉन्डिंग की सराहना कर रहे हैं.
 

Featured Video Of The Day
US Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में अमेरिका का चौथा विमान क्रैश, क्या फेल हो रहा है US Defense System?