शाहरुख खान के मेंटोर ने किया सलमान खान के साथ काम करने से मना, इस आदत के कारण बनाई भाईजान से दूरी!

सलमान खान के साथ हिट फिल्म देने के बाद भी विवेक वासवानी ने क्यों बना ली दूरी, इसकी वजह जानकर आप भी चौंक जाएंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

बॉलीवुड में रिश्ते जितनी तेजी से बनते हैं, उतनी ही जल्दी बदल भी जाते हैं, और अब एक पुरानी कहानी ने फिर सुर्खियां पकड़ ली हैं. फिल्ममेकर विवेक वासवानी, जो शाहरुख खान के मेंटोर और अच्छे दोस्त कहे जाते हैं उन्होंने हाल ही में सलमान खान के साथ दोबारा काम न करने की वजह बताकर सभी को चौंका दिया. ‘पत्थर के फूल' जैसी फिल्म में साथ काम करने के बाद भी दोनों की जोड़ी फिर कभी साथ नजर नहीं आई. सालों से लोग इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे थे, और अब खुद विवेक ने खुलकर अपनी बात रख दी है. उनका ये बयान न सिर्फ दिलचस्प है बल्कि बॉलीवुड के काम करने के तरीके पर भी रोशनी डालता है.

पहली फिल्म से शुरू हुई कहानी

‘पथ्थर के फूल' वो फिल्म थी जिसने सलमान खान और रवीना टंडन को एक साथ पर्दे पर लाया और विवेक वासवानी इसके पीछे अहम नाम थे. फिल्म हिट रही और उम्मीद थी कि ये तिकड़ी आगे भी साथ काम करेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ और यहीं से सवाल शुरू हो गए कि आखिर पर्दे के पीछे क्या हुआ था. विवेक वासवानी ने साफ कहा कि वो ऐसे माहौल में काम नहीं कर सकते जहां लोग शराब पीते हुए काम करते हों और अनुशासन की कमी हो. उनके लिए काम सिर्फ शूटिंग नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी है. उनका मानना है कि अगर सेट पर फोकस और डिसिप्लिन नहीं होगा, तो अच्छा काम निकलना मुश्किल हो जाता है. यही वजह बनी कि उन्होंने दूरी बनाना बेहतर समझा.

ये भी पढे़ं- धुरंधर 2 में आरी आरी हो रहा पॉपुलर, लेकिन 27 साल पहले सनी देओल-बॉबी देओल की इस फिल्म में भी हुआ था इस्तेमाल, आपने देखा

सलमान का प्रोफेशनल साइड भी आया सामने

दिलचस्प बात ये रही कि विवेक ने सलमान खान की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि संजय लीला भंसाली और सूरज बड़जात्या जैसे डायरेक्टर्स के साथ सलमान पूरी तरह बदले हुए नजर आते हैं. वहां वो एकदम प्रोफेशनल और अनुशासित होते हैं. इससे साफ है कि सही माहौल मिलने पर हर स्टार अपना बेस्ट दे सकता है.

Advertisement

शाहरुख खान के दोस्त हैं विवेक वासवानी

बेहद कम लोग जानते हैं कि 100 फिल्मों में काम कर चुके विवेक वासवानी एक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर हैं. वहीं जब शाहरुख खान मुंबई आए और उनके पास रहने का ठिकाना नहीं था तो वह विवेक वासवानी के साथ रहे. इसके बाद राजू बन गया जेंटलमेन और जोश में किंग खान के नजर आए. इतना ही नहीं उन्होंने एसआरके को डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स से मिलने में मदद की. वहीं विवेक वासवानी लगातार किंग खान के मेंटोर रहे हैं.  

सलमान खान की अपकमिंग फिल्में 

सलमान खान के आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा तेज है. खबरों के मुताबिक, वो जल्द एक फिल्म में आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि ये अगस्त तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. इसके अलावा एक और बड़ा प्रोजेक्ट भी लाइन में है, जो अप्रैल 2026 में शुरू हो सकता है.

Advertisement

ये भी पढे़ं- अमिताभ बच्चन के साथ हिट थी जोड़ी, महेश भट्ट, कबीर बेदी और डैनी डेन्जोंगपा से जुड़ा नाम, फ्लैट में मिला था इस सुपरस्टार का शव

Featured Video Of The Day
पेटाह टिकवा, Tel Aviv में मिसाइल गिरी! ग्राउंड रिपोर्ट से तबाही का मंजर | Iran Missile Strike Israel
Topics mentioned in this article