सत्ते पे सत्ता एक्ट्रेस का निधन, लंबी जुदाई गाने से हुई थीं पॉपुलर, 71 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा

लंबी जुदाई गाने में फेमस हुईं एक्ट्रेस मधु मल्होत्रा का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है, जिन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लंबी जुदाई के गाने मधु मल्होत्रा का 71 की उम्र निधन
नई दिल्ली:

मधु मल्होत्रा बॉलीवुड का जाना माना नाम रही हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन की सत्ते पे सत्ता और हीरो जैसी फिल्मों में काम किया. वहीं उनका फेमस गाना लंबी जुदाई आज भी पॉपुलर है. लेकिन फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है कि एक्ट्रेस का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. हालांकि उनके निधन के कारण का खुलासा नहीं किया गया है. जबकि रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मधु मल्होत्रा का अंतिम संस्कार मुंबई के ओशिवारा शमशान घाट पर 14 मार्च को किया गया. वहीं निधन की खबर मिलते ही सुभाष घई ने एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दी है. इसके अलावा फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें याद करते हुए नजर आ रहे हैं. 

100 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं मधु मल्होत्रा 

70 और 80 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस रहीं मधु मल्होत्रा ने अपने करियर में 100 से अधिक फिल्मों में काम किया. लेकिन वह लीड रोल में नहीं बल्कि सपोर्टिंग रोल और गानों में नजर आईं. जबकि अमिताभ बच्चन की सत्ते पे सत्ता से उन्हें पहचान मिली. वहीं लंबी जुदाई गाने के लिए आज भी एक्ट्रेस को याद किया जाता है. 

ये भी पढे़ं- रात में शूटिंग नहीं करता था सुपरस्टार, शाम 7 बजे के बाद कर लेता था पैकअप, डायरेक्टर ने सुनाई स्क्रिप्ट तो गाड़ी से दिया था उतार

रामसे ब्रदर्स की हॉरर फिल्म से की थी शुरुआत 

मधु मल्होत्रा ने कई फिल्मों में काम किया. लेकिन उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1975 में आई रामसे ब्रदर्स की हॉरर फिल्म 'अंधेरा' से की. जबकि खास तौर पर फिल्म निर्देशक सुभाष घई की फिल्मों में उन्हें छोटे लेकिन अहम किरदारों के लिए जाना जाता है. मधु मल्होत्रा की पॉपुलर फिल्मों में 1982 में रिलीज हुई सत्ते पे सत्ता है, जिसमें गाने मौसम मस्ताना में वे एक हैट पहने हुए नजर आई थीं. जबकि उन्होंने एक्टर पेंटल (Budh) की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था. इसके बाद 1983 में आई हीरो फिल्म में "लम्बी जुदाई" के लिए वह पॉपुलर हुईं. जबकि 1979 में द ग्रेट गैम्बलर, 1980 में कर्ज, 1982 में विधाता, विश्वनाथ (1978), श्रद्धांजलि (1981), गुलाम (1998) और होगी प्यार की जीत (1999) जैसी फिल्मों में नजर आईं. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन पर बैन हो गया था ये 32 साल पुराना गाना, बताया गया अश्लील, आज भी शादियों-महफिलों में है बजता 

Featured Video Of The Day
Iran War: US F-15 Fighter Jet Iran ने मार गिराया! लापता Pilot in Enemy Territory कैसे करेगा Survive?
Topics mentioned in this article