सान्या मल्होत्रा ने काजोल के 31 साल पुराने गाने पर किया डांस, बर्फ के बीच पूछती दिखीं जरा सा झूम लूं मैं?

डीडीएलजे फिल्म के गाने आज 31 साल बाद भी उतने ही पॉपुलर हैं और सबकी जुबान पर आज भी चढ़े हुए हैं. तभी तो जब मौका हाथ लगा तो सान्या ने भी इस पर दो स्टेप मार ही दिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सान्या मल्होत्रा बनीं काजोल
Social Media
नई दिल्ली:

शाहरुख खान और काजोल स्टारर "दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे" एक ऐसी फिल्म है, जिसका हर गाना, किरदार और डायलॉग फिल्म लवर्स की यादों में बस गया है. यह साबित करते हुए कि बॉलीवुड सेलेब्स भी "DDLJ" के दीवाने हैं, एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ​​को अपनी लेटेस्ट इंस्टाग्राम स्टोरीज में फिल्म के मशहूर गाने "जरा सा झूम लूं मैं" को रीक्रिएट करते देखा गया. बर्फ के बीच खड़ी 'मिसेज' एक्ट्रेस को SRK और काजोल पर फिल्माए गए इस गाने पर डांस करते देखा गया. बता दें कि "जरा सा झूम लूं मैं" गाना आशा भोसले और अभिजीत भट्टाचार्य ने गाया है.

हाल ही में जब "दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे" की रिलीज को 30 साल पूरे हुए तो शाहरुख खान और काजोल ने लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में अपने किरदारों राज और सिमरन की ब्रोंज स्टैच्यू का अनावरण किया."DDLJ" पहली ऐसी भारतीय फिल्म है जिसे लीसेस्टर स्क्वायर में स्टैच्यू से सम्मानित किया गया है. यह हैरी पॉटर, मैरी पॉपिन्स, पैडिंगटन और 'सिंगिन इन द रेन' जैसी ऐतिहासिक फिल्मों के दूसरे मशहूर किरदारों, साथ ही बैटमैन और वंडर वुमन की कतार में शामिल हो गई है.

सान्या ने वीडियो इंस्टा स्टोरी पर लगाया इसिलए उसे यहां शेयर नहीं किया जा सकता

सान्या की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपनी रोमांटिक थ्रिलर फिल्म "सुंदर पूनम" की शूटिंग शुरू की है. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर पूजा सेरेमनी की कुछ झलकियां शेयर कीं. उनकी पोस्ट में क्लैपबोर्ड और आरती की तस्वीरों के साथ-साथ सान्या की अपनी अगली फिल्म के को-स्टार्स के साथ कुछ कैंडिड तस्वीरें भी शामिल थीं.

सान्या की अगली फिल्म सुंदर पूनम है.

सान्या ने कैप्शन में लिखा, "#SundarPoonam इसकी शुरुआत हो गई है." पुलकित के डायरेक्शन में बनी "सुंदर पूनम" में आदित्य रावल भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे. इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट Prime Video की 2026 की फिल्मों की लिस्ट के हिस्से के तौर पर की गई थी. माना जा रहा है कि यह फिल्म 2025 के हनीमून मर्डर केस पर आधारित है, जिसमें शादी के कुछ ही समय बाद मेघालय की यात्रा के दौरान इंदौर के एक बिजनेसमैन की हत्या कर दी गई थी. "सुंदर पूनम" के अलावा सान्या जल्द ही आने वाली डार्क कॉमेडी फिल्म "टोस्टर" में भी नजर आएंगी. राजकुमार राव स्टारर यह फिल्म 15 अप्रैल को Netflix पर रिलीज होगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
'Corona जैसे हालात से निकले, इससे भी निकलेंगे... Middle East Crisis पर Mann Ki Baat में PM Modi