संजू सैमसन के दोस्त की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर तूफानी ओपनिंग, पहले दिन ही दादी की शादी की 8 दिन की कमाई को छोड़ा पीछे

Athiradi Box Office Collection: संजू सैमसन के दो दोस्तों की फिल्म अतिरडि को बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन खूब प्यार मिला है. फिल्म ने दादी की शादी की 8 दिन की कमाई को पछाड़ दिया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Athiradi Box Office Collection: संजू सैमसन के दोस्तों की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग
नई दिल्ली:

Athiradi Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस हफ्ते तृषा कृष्णन और साउथ के सिंघम सूर्या की करुप्पू और आयुष्मान खुराना की पति पत्नि और वो दो रिलीज हुई है. दोनों ही फिल्मों का मिक्स रिव्यू सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है. लेकिन इन दो फिल्मों से एक दिन पहले 14 मई को संजू सैमसन के जिगरी दोस्त की फिल्म रिलीज हुई है, जिसने पहले ही दिन तूफानी कमाई अपने नाम कर ली है. इतना ही नहीं जितना कपिल शर्मा की फिल्म दादी की शादी 8 दिनों में नहीं कमा पाई उससे दोगुना कलेक्शन इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर कर दिया है. हम बात कर रहे हैं बेसिल जोसेफ और टोविनो थॉमस की अतिरडि की, जो 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. 

अतिरडि का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार,  पहले दिन भारत में 5.55 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया था. जबकि प्रीव्यू शोज से 52 लाख का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया था. इसके बाद भारत में फिल्म का कलेक्शन 6.07 करोड़ और इंडिया ग्रॉस 7.04 करोड़ हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 10.54 करोड़ तक पहुंची है. 

ये भी पढे़ं- 22 साल की उम्र में बनीं जोधा अकबर की रुकैया सुल्तान, टीवी से दूर अब 35 की उम्र में ओटीटी पर हो रहे चर्चे

संजू सैमसन के जिगरी दोस्त हैं बेसिल जोसेफ

‘मिन्नल मुरली' जैसी फिल्म बनाने वाले एक्टर बेसिल जोसेफ, संजू सैमसन के जिगरी दोस्त हैं, जिनकी मुलाकात 2017 में हुई थी. बेसिल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी पहली मुलाकात एयरपोर्ट पर हुई, जब उनकी फिल्म ‘गोधा' रिलीज हुई थी. तब से दोनों नियमित रूप से मैसेज और कॉल के जरिए संपर्क में रहते हैं. वहीं मिन्नल मुरली की बात करें तो इसमें टोविनो थॉमस लीड रोल में थे, जिसके चलते बेसिल जोसेफ के अलावा संजू सैमसन की भी अच्छी दोस्ती है. 

Advertisement

अतिरडि के बारे में 

अरुण अनिरुधन के निर्देशन में बनीं अतिरडि एक कॉमेडी ड्रामा एक्शन फिल्म है, जिसमें बेसिल जोसेफ, टोविनो थॉमस और जरीन सीहब लीड रोल में नजर आए. फिल्म की कहानी सैमकुट्टी नाम का एक जोशीला स्टूडेंट की है, जो कॉलेज के एक प्रतिबंधित फेस्टिवल को फिर से शुरू करता है, जिससे एक ऐसी प्रतिद्वंद्विता भड़क उठती है और अफरा-तफरी में बदल देती है.

Advertisement

ये भी पढे़ं- दूरदर्शन ने रिजेक्ट किया पहला शो, बाद में बनीं बॉलीवुड की सुपरस्टार, शादी के बाद 8 साल का लिया ब्रेक, आज भी फैंस का इनके लिए धड़कता है दिल

Featured Video Of The Day
दिल्ली अग्निकांड के कितने कसूरवार? सरकार ने लिया बड़ा फैसला
Topics mentioned in this article