धुरंधर में चौधरी असलम की वाइफ हैं संजय दत्त की जबरा फैन! प्रेग्नेंसी में देखती थीं एक्टर की फोटो, वीडियो वायरल

कराची की नौरीन असलम ने बताया कैसे प्रेग्नेंसी में संजय दत्त का पोस्टर उनकी खुशी था और बाद में उनके पति भी एक्टर के फैन बन गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
संजय दत्त की फैन बनीं अफसर की पत्नी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के सुपरस्टार संजय दत्त का जादू सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि पाकिस्तान तक फैला हुआ है. इसका ताजा उदाहरण कराची से सामने आया है, जहां के मशहूर पुलिस अफसर चौधरी असलम की पत्नी नौरीन असलम ने एक ऐसा किस्सा साझा किया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया. प्रेग्नेंसी के दिनों में वो संजय दत्त की इतनी बड़ी फैन थीं कि उनके कमरे की दीवार पर एक्टर का बड़ा सा पोस्टर लगा रहता था और रोज उसे देखकर उन्हें खुशी मिलती थी, जैसे उनका दिन उसी मुस्कान से शुरू होता हो.

पोस्टर बना तकरार की वजह

एक इंटरव्यू में नौरीन ने बताया कि उनके लिए ये सिर्फ पोस्टर नहीं बल्कि उनके पसंदीदा स्टार से जुड़ी एक खास याद थी. लेकिन चौधरी असलम को फिल्मी सितारों का इतना क्रेज बिल्कुल पसंद नहीं था. उन्हें लगता था असली हीरो वो होते हैं जो वर्दी पहनकर लोगों की जान बचाते हैं. एक दिन गुस्से में उन्होंने संजय दत्त का पोस्टर फाड़ दिया. उस पल नौरीन का दिल टूट गया, मगर उन्होंने चुप रहकर बात को बढ़ने नहीं दिया.

ये भी पढे़ं- विक्की कौशल जैसा दिखता है ये यूट्यूबर, फराह खान ने नए यूट्यूब चैनल में दिखाई झलक

जब संजय दत्त ने कहा रियल लाइफ हीरो

कहानी में असली मोड़ तब आया जब चौधरी असलम को पता चला कि संजय दत्त ने एक इंटरव्यू में उन्हें रियल लाइफ हीरो कहा है. ये सुनकर उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया. जिस एक्टर को वो पहले पसंद नहीं करते थे, वही उन्हें भी अच्छे लगने लगे. उन्होंने खुद नौरीन से कहा कि अब संजय दत्त उनके भी फेवरेट हैं. बाद में फिल्म धुरंधर में संजय दत्त ने उनका किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा.

ये भी पढे़ं- वो 10 सेलेब्स, जिनका दुबई में है आशियाना, शाहरुख खान भी हैं लिस्ट में शामिल

फैन से जुड़ी यादें बन गईं इमोशनल कहानी

आज चौधरी असलम हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी बहादुरी की मिसाल आज भी दी जाती है. नौरीन के लिए संजय दत्त से जुड़ी ये यादें हमेशा खास रहेंगी. एक पोस्टर से शुरू हुई ये छोटी सी कहानी आज सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रही है. कभी वही पोस्टर पति-पत्नी के बीच तकरार की वजह बना था.

Featured Video Of The Day
Iran US War: जंग के बीच ईरान का बड़ा दावा, 1.1 बिलियन डॉलर के सिस्टम को किया तबाह | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article