सलमान खान के साथ डेब्यू के बाद भी जरीन खान को B ग्रेड फिल्मों में करना पड़ा काम, बोलीं- ‘स्क्रिप्ट में वो सब नहीं था फिर भी...’

जरीन खान ने बताया कि उन्होंने अक्सर 2 करने के लिए इसलिए हामी भरी थी, क्योंकि निर्देशक Anant Mahadevan ने उन्हें फिल्म की कहानी अलग तरीके से सुनाई थी. जरीन का कहना है कि उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि फिल्म में हेट स्टोरी 3 जैसा बोल्ड कंटेंट नहीं होगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जरीन खान को B ग्रेड फिल्मों में करना पड़ा काम
नई दिल्ली:

सलमान खान की फिल्म ‘वीर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) का बॉलीवुड करियर बेहद छोटा था. वीर के बाद वह कई फिल्मों में नजर आईं. हालांकि उन्हें कुछ खास मुकाम नहीं मिला, लेकिन इन फिल्मों से उनकी पहचान बनीं. वह आए दिन बॉलीवुड में काम करने का अपना अनुभव शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने हेट स्टोरी 2 और अक्सर 2 जैसी फिल्मों में काम करने के अपने अनुभव को फैंस के साथ शेयर किया. अभिनेत्री  ने एक बार फिर अपनी 2017 की फिल्म अक्सर  2 से जुड़े विवाद पर खुलकर बात की है. हाल ही में एक पॉडकास्ट में जरीन ने दावा किया कि फिल्म साइन करते समय उन्हें कहानी के बारे में गुमराह किया गया था और बाद में उन्हें अपनी ही फिल्म की स्क्रीनिंग में भी नहीं बुलाया गया.

‘हेट स्टोरी 3' के बाद लोगों ने किया जज

जरीन खान ने बताया कि फिल्म Hate Story 3 करने के बाद इंडस्ट्री में कई लोग उन्हें अलग नजर से देखने लगे थे. उनके मुताबिक, कुछ लोगों ने यहां तक कहा कि वह एक्टिंग नहीं कर सकतीं, इसलिए उन्होंने बोल्ड सीन करने का रास्ता चुना.

‘मुझे अलग ब्रीफ दिया गया था'

अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने अक्सर 2 करने के लिए इसलिए हामी भरी थी, क्योंकि निर्देशक Anant Mahadevan ने उन्हें फिल्म की कहानी अलग तरीके से सुनाई थी. जरीन का कहना है कि उन्हें भरोसा दिलाया गया था कि फिल्म में हेट स्टोरी 3 जैसा बोल्ड कंटेंट नहीं होगा.  हालांकि, उनका दावा है कि शूटिंग शुरू होने के बाद हालात अलग थे और कई सीन अचानक किस या बोल्ड कॉस्ट्यूम की मांग के साथ खत्म होते थे. जरीन ने कहा कि उन्हें बोल्ड सीन करने से कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन फिल्म साइन करने के बाद कहानी और उनका किरदार बदल दिया गया.

‘प्रोड्यूसर्स का पैसा दांव पर था, इसलिए फिल्म पूरी की'

जरीन ने बताया कि शूटिंग के दौरान टीम के बीच मतभेद बढ़ते गए और फिल्म के कंटेंट को लेकर कई विवाद हुए. इसके बावजूद उन्होंने फिल्म पूरी की, क्योंकि वह नहीं चाहती थीं कि प्रोड्यूसर्स को आर्थिक नुकसान हो. हालांकि, शूटिंग खत्म होने तक हालात इतने बिगड़ चुके थे कि उन्हें अपनी ही फिल्म की स्क्रीनिंग में भी नहीं बुलाया गया.

Advertisement

डायरेक्टर अनंत महादेवन ने आरोपों को किया खारिज

इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्देशक अनंत महादेवन ने पहले दिए एक इंटरव्यू में जरीन के आरोपों को खारिज किया था. उनका कहना था कि फिल्म की पूरी प्लानिंग और रिहर्सल पहले से की गई थी और शूटिंग के दौरान किसी तरह का भ्रम या बिना तैयारी के सीन नहीं जोड़े गए. उन्होंने यह भी कहा कि आज के मेनस्ट्रीम सिनेमा में रोमांटिक या किस सीन सामान्य बात है. उनकी फिल्म में कुछ भी अश्लील नहीं था. महादेवन ने आगे दावा किया कि फिल्म बनने के दौरान जरीन खुश थीं और उन्होंने शूटिंग और डबिंग की प्रक्रिया में पूरी तरह से हिस्सा लिया था.  उन्होंने अपने इंटरव्यू में खुशी-खुशी यह भी कहा था कि वह इस महिला-प्रधान फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित थीं. मुझे नहीं पता कि उन्हें किसी ने उकसाया है या नहीं, लेकिन वह जो कुछ भी कह रही हैं, उसमें कोई दम नहीं है."

Featured Video Of The Day
NDTV Creators Manch 2026 | 'जो बिना आंसू रोता है वो बाप होता है....' परितोष त्रिपाठी की भावुक कविता