राजपाल यादव के 'सम्मान' को लेकर सलमान को हुई गलतफहमी? दो भाइयों के मजाक में क्यों फंसे भाईजान

राजपाल यादव के साथ एक फिल्म पुरस्कार समारोह में मजाक हुआ. इस मजाक को सोशल मीडिया पर गलत तरीके से ले लिया गया. राजपाल यादव के समर्थन में समलान खान भी आ गए. लेकिन ये क्या, मामला तो दो भाइयों का निकला.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दो भाइयों के मजाक में क्यों फंसे सलमान खान
नई दिल्ली:

सलमान खान बॉलीवुड के वो सुपरस्टार हैं जो दिलदार हैं और हर किसी की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं. उनकी नजर में हर कोई अपना है और वह सबके हैं. अब हाल ही में एक फिल्म पुरस्कार के दौरान राजपाल यादव के साथ होस्ट सौरभ द्विवेदी ने मजाक किया. लेकिन सोशल मीडिया पर इस मजाक को लेकर हंगामा मच गया. लोग कहने लगे कि राजपाल यादव के लोन को लेकर इस तरह उनका मजाक नहीं बनाया जा सकता है. अब भाईजान ठहरे भले इंसान, उन्हें तो हर किसी की मदद करनी होती है. जब वो कमिटमेंट कर दें तो फिर वो अपने आप की भी नहीं सुनते. अब राजपाल यादव के मामले में भी कुछ ऐसा ही हुआ. 

पहले जानते हैं भाईजान ने क्या कहा?

राजपाल यादव की फोटो शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'राजपाल भाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया है बार-बार. क्योंकि आप अपना काम जानते हो और एक वैल्यू लाते है. काम तो आपको बहुत मिलेगा और इसी डॉलर रेट पे मिलेगा और मिलता रहेगा. हकीकत यह है. और यह याद रखना के कभी कभी फ्लो में कुछ निकल आता है, देना ही है तो दिमाग में रखो दिल से काम करो. डॉलर ऊपर हो या नीचे क्या फर्क  पड़ता है. देना तो इंडिया ही है.' 

राजपाल यादव ने क्या कहा?

राजपाल यादव ने वीडियो में बयान जारी कर कहा- 'यह सिनेमा है, सौरभ (अवॉर्ड फंक्शन के एक्टर सौरभ द्विवेदी) और जाकिर दोनों मेरे छोटे भाई जैसे हैं. हमेशा उन्होंने सम्मान दिया है. हमारे जिगर हैं. हम लोग कलाकार, पत्रकार, कहानीकार एक-दूसरे से जुड़े होते हैं. सौरभ ने हमारे सम्मान में पूरे ऑडोटोरियम में खड़े होकर ताली बजवाईं, शुक्रिया सौरभ. प्लीज सौरभ की निंदा करके उनका दिल मत दुखाइए. सौरभ का दिल दुखाना मतलब मेरा दिल दुल दुखाना है. आई लव सौरभ, आई लव जाकिर.'

Advertisement

इस लफड़े में क्यों पड़े सलमान खान?

अब सलमान खान तो राजपाल यादव को पीड़ित समझकर उनके पक्ष में आवाज बुलंद करने लगे. राजपाल यादव के एक्सप्रेशन देखकर उन्हें लगा कि उनका दिल टूट गया है. सौरभ की बात उन्हें चुभ गई है. लेकिन ऐसा कुछ नहीं निकला. भाईजान ने राजपाल यादव के पक्ष में आवाज तो बुंलद कर दी, लेकिन यहां ऐसा कोई मुद्दा था ही नहीं, राजपाल यादव ने इसे अपने लेटेस्ट वीडियो में सिरे से खारिज कर दिया और आई लव सौरभ तक कह डाला. 

Advertisement

इस तरह सलमान खान इस पूरे मामले को गलत समझ बैठे. वो सोशल मीडिया पर राजपाल यादव को समर्थन कर बैठे, लेकिन यहां अपमान जैसी कोई बात ही नहीं थी. इस तरह राजपाल यादव और सौरभ द्विवेदी प्यार भरी बातों में सलमान खान कांटा बन बैठे. भाईजान को कुछ सोच समझकर इस मामले में हाथ डालना चाहिए था. राजपाल यादव की बातों से तो ऐसा ही लगता है बड़े-बड़े फंक्शंस में छोटे-छोटे मजाक होते रहते हैं. 

Featured Video Of The Day
Cockroach Janata Party का प्रदर्शन, FIR के बाद Khan Sir कहां गायब? | Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article