बॉलीवुड सितारों के हमशक्ल पहले भी इंटरनेट पर चर्चा बटोरते रहे हैं, लेकिन इस बार वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को सचमुच कन्फ्यूज कर दिया. इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स ‘हम आपके हैं कौन' के डायलॉग पर लिप सिंक करता नजर आ रहा है. हालांकि लोगों का ध्यान उसके डायलॉग से ज्यादा उसके चेहरे और एक्सप्रेशन्स पर टिक गया. कई यूजर्स को वह 90 के दशक वाले सलमान खान जैसा लगा. वीडियो में दिख रहे युवक का हेयरस्टाइल, चेहरे की बनावट और स्माइल देखकर लोग लगातार सलमान खान से उसकी तुलना कर रहे हैं. यही वजह है कि कमेंट सेक्शन मजेदार प्रतिक्रियाओं से भर गया.
मजेदार रिएक्शन्स से भर गया कमेंट बॉक्स
इस वीडियो पर कमेंट करते हुए किसी ने लिखा, “सलमान खान डाउनलोडिंग फेल्ड एट 69%”, तो किसी ने मजाक में कहा, “90s वाला भाई वापस आ गया.” वहीं एक यूजर ने मजाक में लिखा, “काले हिरण वाला केस इसपर डाल दो.” दिलचस्प बात ये है कि यह वीडियो किसी फिल्म प्रमोशन का हिस्सा नहीं, बल्कि एक सामान्य इंस्टाग्राम रील है. लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों की नजरें अब ऐसे कंटेंट पर तेजी से टिकने लगी हैं, जहां किसी सेलिब्रिटी की झलक दिखाई दे जाए. यही वजह है कि बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल अक्सर इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं.
दबंंग नहीं ‘लवर बॉय' सलमान
सलमान खान के फैंस भी इस वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोग इसे मजेदार बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि अगर यह शख्स पुराने दौर के सलमान के लुक में फिल्मी कपड़े पहन ले, तो कई लोग सचमुच धोखा खा सकते हैं. वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि आज के सलमान खान से ज्यादा इसमें उनके पुराने दौर की झलक दिखाई देती है, जब उनकी रोमांटिक फिल्मों का क्रेज अपने चरम पर हुआ करता था.
यह भी पढ़ें: ‘तुम बेहद घटिया हो…' सारा तेंदुलकर का फूटा गुस्सा, बॉडी शेमिंग करने वाले पैपराजी पेज को लगाई फटकार
वैसे यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान का कोई हमशक्ल सोशल मीडिया पर इस कदर छाया हो. इससे पहले भी कई 'डुप्लिकेट्स' ने अपने लुक्स से सुर्खियां बटोरी हैं. लेकिन दिलचस्प बात ये हैं कि इस वीडियो में आज के 'दबंग' या ‘टाइगर' वाले सलमान खान की बजाय, फैंस के दिलों में बसे 90 के दशक के उस मासूम और रोमांटिक 'प्रेम' की याद दिला दी है, जिसे लोग बड़े पर्दे पर आज भी मिस करते हैं.