सलमान खान की हीरोइन उदयपुर में कर रही शादी, लग्जरी रूम का एक दिन का किराया 75 हजार- देखें INSIDE PHOTOS

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर में हो रही है. जानें इस होटल से जुड़ी हर डिटेल. पर नाइट कितना है कमरे का चार्ज.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के वेन्यू पर कितने का है एक कमरा
Social Media
नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपनी शादी कन्फर्म की और सभी रस्मों के लिए उदयपुर पहुंच गए हैं. विरोश के फैंस उन्हें दूल्हा-दुल्हन के रूप में देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हैं. कपल ने उदयपुर में अपनी शादी की अनाउंसमेंट करने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया. जब तक आप 26 फरवरी को पहली तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं तब तक आपको उस ग्लैमरस और लग्जरी रिजॉर्ट के बारे में कुछ बताते हैं जिसे उन्होंने अपनी शादी के वेन्यू के तौर पर चुना है.

विजय और रश्मिका के शादी के वेन्यू के बारे में डिटेल

अरावली में बसा, ITC होटल्स का मेमेंटोस हरियाली से घिरा एक शांत रिट्रीट है जो लोग लग्जरी का मजा लेना चाहते हैं, वे उदयपुर की अपनी अगली विजिट के दौरान यहां रुक सकते हैं. ITC होटल्स की मेमेंटोस वेबसाइट के मुताबिक चार मेहमानों के रहने के लिए 45-स्क्वायर-मीटर के विला का किराया लगभग ₹35,499 पर नाइट (टैक्स और फीस को छोड़कर) है, जबकि एक प्रीमियम सुइट का किराया लगभग ₹71,499 पर नाइट (टैक्स और फीस को छोड़कर) है. तस्वीरों से जो समझ आ रहा है विला से अरावली के शानदार नजारे दिखते हैं, जबकि सुइट में एक पर्सनल आउटडोर स्विमिंग पूल और एक अट्रैक्टिव गजीबो भी है.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में 100 मेहमान

शादी के लिए यह वेन्यू प्राइवेसी को ध्यान में रखकर फाइनल किया गया है, क्योंकि दोनों चाहते थे कि उनकी शादी एक शांत और इंटिमेट सेरेमनी रहे. रिपोर्ट में बताया गया है कि शादी तीन दिन की होगी और कुल मेहमानों की संख्या लगभग 100 के आसपास रहेगी. कपल और उनके करीबी 50 मेहमान कमर्शियल फ्लाइट से उदयपुर पहुंचेंगे.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के VVIP मेहमान

उदयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है. टाइट सिक्योरिटी इसलिए क्योंकि कई सेलिब्रिटी और VIP मेहमान आने वाले हैं. हालांकि, कोई बड़ी बॉलीवुड या साउथ की बड़ी फिल्मी हस्तियां शामिल नहीं होंगी. मेहमानों में तेलंगाना के कुछ नेता और कुछ फिल्म डायरेक्टर शामिल हो सकते हैं.

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | India AI Summit Congress Protest: PM Modi ने Expose की Congress की राजनीति?