60 की उम्र में सलमान खान को सता रहा अकेलपन? सोशल मीडिया पर लिखी ऐसी बात फैन्स बोले- कोई इनकी शादी करवाओ

सलमान खान ने अकेलेपन और तन्हाई पर एक ऐसी सोशल मीडिया पोस्ट लिखी कि भाईजान के फैन्स तो घबरा ही गए. लोगों को सलमान के सिंगल होने की चिंता सताने लगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सलमान खान की पोस्ट ने फैन्स को किया कनफ्यूज
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान भाई ने अपनी एक पोस्ट से सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है. एक तरफ तो वे अपनी टोन्ड एब्स दिखा रहे हैं. मतलब यह कि अगर आप सिर्फ तस्वीर देखते हैं तो आपकी नजर ऐब्स पर ही जाएगी लेकिन अगर आप कैप्शन पढ़ेंगे तो दिमाग झन्ना जाएगा कि आखिर भाई कहना क्या चाहते हैं. कवि की कल्पना क्या रही जो ऐसा पेचीदा कैप्शन लिख डाला. खैर चलिए कैप्शन की तरफ चलते हैं. सलमान ने अपनी तस्वीर के साथ लिखा, मेरी राय में, अकेले रहने के दो तरीके हैं 'अकेला' (Alone) और 'तन्हा' (Lonely). 'अकेला' होना आपकी अपनी मर्जी होती है, जबकि 'तन्हा' आप तब महसूस करते हैं जब कोई भी आपके साथ नहीं रहना चाहता... अब इसके आगे आपको खुद ही तय करना है कि आपको क्या करना है.

सलमान भाई की इस पोस्ट ने उनके फैन्स का तो दिल ही तोड़ दिया. कुछ लोगों ने ये कयास लगाना शुरू कर दिया कि भाई अपनी लाइफ में तन्हा महसूस कर रहे हैं. सलमान की तस्वीर पर एक फैन ने लिखा, प्लीज कोई भाई के लिए एक खूबसूरत पत्नी ढूंढ दे जिसके साथ शाम को चाय पी सकें. एक ने लिखा, भाईजान ईद पर नई फिल्म लेकर आ रहे हैं ओ ओ जाने जाना पार्ट-2. एक ने मस्ती करते हुए लिखा, शेरा से ब्रेकअप हो गया क्या भाई. एक ने लिखा, हर कोई इसी दर्द से गुजर रहा है भाई आप अकेले नहीं.

वर्कफ्रंट पर बात करें तो भाई की मातृभूमि और दिल राजू के बैनर तले आ रही फिल्म पाइप लाइन में है. इन दोनों ही फिल्मों से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं. देखते हैं सलमान भाई पुरानी रंगत के साथ बॉक्स ऑफिस पर लौटते हैं या फैन्स को मायूस करते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 1300 करोड़ की नेटवर्थ वाला ये हीरो निकला शाहरुख खान का बड़ा फैन, 23 साल पहले साथ में की थी एक फिल्म

Featured Video Of The Day
Faizal Khan से 'Khan Sir' बनने तक का सफर, Coachind King की अनसुनी दास्तां! | Patna | NDTV India