बॉलीवुड में एंट्री करना आसान नहीं होता. वहीं अगर बात करें स्टारकिड की तो फिल्मों में एंट्री करना तो आसान होता है. लेकिन सुपरस्टार का दर्जा हासिल करना मुश्किल होता है. लेकिन तस्वीर में मां की गोद में बैठे इस बच्चे ने ना सिर्फ बॉलीवुड में एंट्री की बल्कि सिर्फ 85 फिल्मों से सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया. वहीं अब उनका कैमियो ना सिर्फ दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब होता है. बल्कि अब वह 2900 करोड़ का नेटवर्थ रखकर बॉलीवुड के अमीर एक्टर्स की लिस्ट में शुमार हैं. लेकिन हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि अभी तक उन्होंने एक भी स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है. यह और कोई नहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान हैं.
सलमान खान ने बताया- नहीं पढ़ी आजतक कोई स्क्रिप्ट
सलमान खान ने हाल ही में वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में सलमान खान ने बताया कि उन्होंने अपने पूरे करियर में अभी तक कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी. उन्होंने कहा, मैंने पूरी जिंदगी में स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी. मैंने उन्हें लिखा है. लेकिन कभी पढ़ा नहीं. वीडियो में सलमान ने इस बात की ओर इशारा किया कि वे किसी फिल्म की स्क्रिप्ट को शुरू से आखिर तक पढ़ने के बजाय, उसके समग्र भाव, ट्रीटमेंट और कमर्शियल अपील को समझना ज्यादा पसंद करते हैं.
1988 में किया डेब्यू
सलमान खान ने सपोर्टिंग रोल में बीवी हो तो ऐसी से 1988 में एक्टिंग डेब्यू किया. इसके बाद वह मैंने प्यार किया में लीड रोल में नजर आए, जिसने उन्हें 90 के दशक में पॉपुलर कर दिया. यहां से उनके साजन, हम आपके हैं कौन और हम साथ साथ हैं, करण अर्जुन, बीवी नंबर वन जैसी रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों ने फैंस का दिल जीता. इसके बाद वॉन्टेड, दबंग, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर जैसी फिल्मों से उन्होंने एक्शन का दौर शुरु किया.
सलमान खान का नेटवर्थ
सलमान खान ने 80 से 85 फिल्मों में लीड रोल किया. जबकि 120 से ज्यादा कैमियो उनके देखने को मिले. इसमें केवल बॉलीवुड ही नहीं साउथ की फिल्में भी शामिल हैं. वहीं फाइनेंशियल एक्सप्रेस रिपोर्ट के अनुसार, 2900 करोड़ का नेटवर्थ सलमान खान का है. उनकी एक फिल्म की फीस 100 करोड़ होती है, जो उन्हें बॉलीवुड का सबसे महंगा एक्टर बनाती है. इसके अलावा वह कई फिल्में प्रोड्यूस भी करते हैं. वहीं उनका एक कपड़ों का ब्रांड बींग ह्यूमन भी है.