सलमान खान फिल्म्स ने अपनी सबसे चर्चित फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का नया नाम अब ऑफिशली अनाउंस कर दिया है. सलमान भाई की फिल्म का नाम अब 'बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan)' से बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस (Maatrubhumi: May War Rest in Peace)' होगा. मेकर्स ने एक बहुत ही दमदार नया पोस्टर जारी किया है, जो न सिर्फ फिल्म के नाम में बदलाव को दिखाता है, बल्कि एक ऐसा संदेश भी देता है जो आज की दुनिया के लिए बहुत जरूरी है. इस नए टाइटल की सबसे खास बात इसकी टैगलाइन है, मे वॉर रेस्ट इन पीस.
इस सोच के साथ, सलमान खान ने एक बहुत बड़ी और गहरी बात कही है, जो सिर्फ लड़ाई-झगड़े की बात न करके, पूरी दुनिया में शांति की उम्मीद को जगाती है. एक तरफ जहां यह फिल्म गलवान घाटी की ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है, वहीं इसके नाम के पीछे छिपा संदेश रणभूमि की सीमाओं से कहीं आगे जाता है.
'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के जरिए सलमान खान एक ऐसी सोच सामने लाए हैं, जो दर्शकों के दिलों को गहराई से छू रही है. सोशल मीडिया पर इस एलान ने अभी से चर्चा छेड़ दी है और लोग फिल्म के नाम के पीछे की ताकतवर भावना और इस साहसी कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि मातृभूमि में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं. इसी नाम से फिल्म का एक गाना भी रिलीज हुआ था. सलमान खान की इस फिल्म के गाने को अरिजीत सिंह ने गाया है. अब फिल्म का नाम बदलने के साथ हम कह सकते हैं कि फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज हो चुका है और फैन्स को यह काफी पसंद भी आया.