Salman Khan 5 Enemies: सलमान खान के 5 दुश्मन! लिस्ट में बॉलीवुड की 2 टॉप एक्ट्रेस

इन सितारों का सलमान खान से विवाद हो चुका है और अब उनके बीच दूरी आ चुकी है. आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के वो कौन से 5 नाम हैं, जिन्हें सलमान पसंद नहीं करते.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
5 सितारे जिन्हें नापसंद करते हैं सलमान खान

सलमान खान को लोग प्यार से भाईजान भी कहते हैं और कहा जाता है कि वह बॉलीवुड में आने वाले नए सितारों की काफी मदद करते हैं. ऐसे में हर सितारा उनकी दोस्ती चाहता है. लेकिन बॉलीवुड में कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिनकी सलमान खान से नहीं पटती. सलमान इन लोगों से दूर रहना ही पसंद करते हैं. इन सितारों का सलमान खान से विवाद हो चुका है और अब उनके बीच दूरी आ चुकी है. आइए जानते हैं कि बॉलीवुड के वो कौन से 5 नाम हैं, जिन्हें सलमान पसंद नहीं करते.

विवेक ओबेरॉय

विवेक ओबेरॉय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर यह खुलासा किया था कि सलमान ने नशे की हालत में उन्हें फोन किया था और उन पर कई अभिनेत्रियों के साथ संबंध होने का आरोप लगाया था. विवेक, ऐश्वर्या राय के साथ रिलेशनशिप में थे, जो सलमान की एक्स-गर्लफ्रेंड थीं. इसके बाद सलमान ने विवेक के साथ काम करना या उनसे बातचीत करना बंद कर दिया. खबरों के मुताबिक, कई फिल्म निर्माताओं ने भी उनके साथ काम करना बंद कर दिया था. 

अरिजीत सिंह

अरिजीत ने एक अवॉर्ड शो में सलमान पर कोई टिप्पणी की थी, जिससे सलमान नाराज हो गए थे. माना जाता है कि इस घटना के बाद उन्होंने अरिजीत को अपने प्रोजेक्ट्स से हटा दिया था. अरिजीत ने सोशल मीडिया पर सलमान से माफी भी मांगी थी. हालांकि, बाद में उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दिया था. लेकिन अब काफी सालों बाद सलमान और अरिजीत के बीच सब कुछ सामान्य है.

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने सलमान खान की फिल्म भारत की शूट शुरू होने के ठीक पहले इसे छोड़ दिया था. एक्ट्रेस ने अपनी शादी का हवाला देते हुए फिल्म छोड़ दी थी. कहा जाता है कि इसके बाद सलमान और प्रियंका के रिश्ते में खटास आ गई थी.

Advertisement

रणबीर कपूर

खबरों के मुताबिक सलमान खान का एक्टर रणबीर कपूर के साथ कथित तौर पर झगड़ा हुआ था. उस वक्त वहां मौजूद संजय दत्त ने उनकी लड़ाई में बीच बचाव किया था.

ऐश्वर्या राय

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश्वर्या राय और सलमान खान कभी एक दूसरे को डेट करते थे. लेकिन उनके बीच अनबन हुई और कथित तौर पर ये हिंसक भी हो गई. बाद में दोनों अलग हो गए थे. इसके बाद दोनों जब भी आमने-सामने होते हैं एक दूसरे को इग्नोर करते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: केके मेनन की पत्नी की 8 फोटो, रह चुकी हैं बॉलीवुड में हीरोइन, फैंस बोले- पता नहीं था इतनी सुंदर

Featured Video Of The Day
West Bengal loudspeaker rules: चाहे मंदिर हो या मस्जिद... शुभेंदु अधिकारी के नए ऐलान से बंगाल में सख्ती