सलीम खान से अस्पताल में मिलने गए एक्टर ने बताया कैसा है सलमान खान के पापा का हाल, बोले- वह अभी आईसीयू में हैं

Salim Khan Health Update: सलीम खान का हालचाल लेने लीलावती अस्पताल पहुंचे एजाज खान ने सलमान खान के पापा की सेहत के बारे में जानकारी दी है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सलीम खान से अस्पताल में मिलने गए थे एजाज खान
नई दिल्ली:

मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान की सेहत को लेकर एक और अपडेट सामने आया है. अभिनेता एजाज खान शुक्रवार को सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंचे. मुलाकात के बाद एजाज खान ने मीडिया से बातचीत करते हुए सलीम खान की तबीयत को लेकर जानकारी साझा की, जिससे फैंस को राहत मिली. एजाज खान ने बताया कि सलीम खान की हालत में लगातार सुधार हो रहा है. उन्होंने कहा कि सलीम खान अभी आईसीयू में हैं, लेकिन उनकी सेहत पहले से बेहतर है. डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. उन्होंने भरोसा जताया कि अगर सब कुछ इसी तरह ठीक रहा, तो भगवान की कृपा से सोमवार को सलीम खान को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी और वे अपने घर लौट सकते हैं. 

17 फरवरी से अस्पताल में हैं सलीम खान

दरअसल, सलीम खान को 17 फरवरी को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुरुआती जांच में हाई ब्लड प्रेशर और मिनिमल ब्रेन हेमरेज की पुष्टि हुई, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया और वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा. उनका इलाज कर रहे वरिष्ठ डॉक्टर जलील पारकर ने बताया था कि उनको मिनिमल ब्रेन हेमरेज हुआ था. ऐसे मामलों में आमतौर पर सर्जरी की आवश्यकता नहीं होती. उनकी डिजिटल सबट्रैक्शन एंजियोग्राफी (डीएसए) की प्रक्रिया की गई है. यह एक ऐसी जांच प्रक्रिया है जिससे दिमाग की नसों की स्थिति को समझा जाता है और रक्त प्रवाह संबंधी समस्या का पता लगाया जाता है.

ये भी पढ़ें- हिंदी सिनेमा का भरोसेमंद एक्टर कहलाता था ये शख्स, अमिताभ बच्चन के साथ दी हिट फिल्में, पहचाना?

सलमान खान और उनकी फैमिली हैं सलीम खान के साथ

सलीम खान को देखने के लिए उनके परिवार के सदस्यों के साथ-साथ इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां जैसे जावेद अख्तर और फराह खान अस्पताल पहुंच रहे हैं. वहीं उनके बेटे और अभिनेता सलमान खान रोजाना अस्पताल पहुंचकर पिता का हालचाल ले रहे हैं. इनके अलावा, अरबाज खान, सोहेल खान और करीबी रिश्तेदार भी उनसे मिलने हॉस्पिटल जा रहे हैं. फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर 24 घंटे नजर बनाए हुए है. हालांकि सलीम खान की हेल्थ से जुड़ी जानकारी देने के लिए डॉक्टरों को मना किया गया है. 

ये भी पढ़ें- इस सुपरस्टार जैसा के खाने के प्रति नहीं देखा होगा ऐसा क्रेज, शूटिंग के बीच मुंबई से ऑर्डर किया चेन्नई से खाना

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
हाथ से पेन नहीं पकड़ पाता, मुंह से लिखकर फैजान ने टॉप किया झारखंड 10वीं एग्जाम
Topics mentioned in this article