सलमान खान की वो फिल्म, जिसमें 10 सुपरस्टार के होते हुए भी हुई फ्लॉप, साढ़े 3 घंटे की अवधि ने किया बोर

Salman Khan salaam e ishq box office collection: सलमान खान की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में एक फिल्म ऐसी है जिसे करने का अफसोस शायद एक्टर को आज तक होगा. बड़े स्टार्स होने के बावजूद फिल्म पर्दे पर बुरी तरह पिटी थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
एक फिल्म के लिए डायरेक्टर ने खड़ी कर दी सितारों की फौज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बनीं जिनकी चर्चा कुछ सालों बाद भले ही खूब होती है, लेकिन अपने दौर में वो फिल्में फ्लॉप रही थीं. जैसे तुम बिन, सिर्फ तुम, सलाम-ए इश्क. ये वो फिल्में हैं जो रिलीज के वक्त महा फ्लॉप रहीं, लेकिन सालों बाद लोगों ने इनकी कहानी को पसंद किया या फिर उनके गाने फेमस हुए. आज हम बात करते हैं साल 2007 में रिलीज हुई मल्टीस्टारर फिल्म ‘सलाम-ए-इश्क' की. ये फिल्म है जिसमें एक नहीं, दो नहीं, तीन नहीं बल्कि बड़े स्टार्स की फौज खड़ी थी, उसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थी. उस जमाने में 43 करोड़ के बजट में बनी फिल्म अपनी लागत तक नहीं निकाल पाई थी. चलिए हम आपको बताते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ बातें.

दर्शकों के दिल में नहीं उतर पाई सलाम-ए-इश्क

सलाम-ए-इश्क फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी जिसमें सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, जूही चावला, जॉन अब्राहम, विद्या बालन, सोहेल खान, ईशा कोप्पिकर, गोविंदा, आयशा टाकिया और अक्षय खन्ना लीड रोल में थे. ये फिल्म 2003 में आई हॉलीवुड फिल्म लव एक्चुअली की रीमेक थी. इस फिल्म में सलमान-प्रियंका की जोड़ी, अनिल कपूर जूही चावला की जोड़ी, गोविंदा और विदेशी स्टार शेनन एसरा की जोड़ी, अक्षय खन्ना आयशा टाकिया की जोड़ी, सोहेल खान ईशा कोप्पिकर की जोड़ी और जॉन अब्राहम और विद्या बालन की जोड़ी थी. फिल्म में हर कपल की छोटी-छोटी लव स्टोरी एक साथ दिखाई थी, और यही बात लोगों को कन्फ्यूज कर गई. इन लव स्टोरी से लोग कनेक्ट नहीं कर पाए और पूरी फिल्म में डिस्ट्रैक्ट रहे, यही वजह है कि फिल्म पर्दे पर फेल हो गई.

ये भी पढ़ें-69 वर्षीय रेखा और 49 की शिल्पा शेट्टी का सलाम ए इश्क मेरी जान गाने पर डांस, वीडियो देख फैंस बोले-'मेरी तो 23 की उम्र में...

लंबाई से हो गए थे बोर

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म 3 घंटे से ज्यादा लंबी थी, जिसने लोगों को बोर कर दिया. ऐसा नहीं था कि इससे पहले लंबी फिल्में बनी नहीं थीं, लेकिन उनकी कहानियों ने दर्शकों को बांधे रखा था. पर साढ़े 3 घंटे से ज्यादा लंबी इस फिल्म की कहानी से लोग बोर हो गए थे. बताया तो ये तक जाता है कि फिल्म देखते हुए लोग सो तक गए थे क्योंकि फिल्म में ना कोई मिर्च मसाला था ना कोई एक्साइटिंग लव स्टोरी. कुल मिलाकर बड़े स्टार्स का होना भी उस वक्त काम नहीं आया था और सलाम-ए-इश्क पर्दे पर औंधे मुंह गिरी थी. 43 करोड़ का बजट होने के बावजूद 10 सुपरस्टार वाले सलाम ए इश्क केवल 52.24 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन हासिल कर पाई. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला, अराश-2 सुसाइड ड्रोन का इस्तेमाल | Iran Israel War | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article