दिलीप कुमार से हुई शादी तो सायरा बानो ने रिजेक्ट कर दी थी ये 57 साल पुरानी फिल्म, की तो बन गई कल्ट क्लासिक

कल्ट क्लासिक फिल्म 'पड़ोसन' को 57 साल पूरे हो गए हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिंदू का किरदार निभाने से सायरा बानो ने इनकार किया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Saira Banu Padosan Movie: सायरा बानो ने रिजेक्ट कर दी थी कल्ट कलासिक फिल्म पड़ोसन
नई दिल्ली:

कल्ट क्लासिक फिल्म 'पड़ोसन' हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद की गई फिल्मों में से एक है. हास्य और रोमांस को पर्दे पर दिखाती इस फिल्म ने 57 साल पूरे कर लिए हैं. फिल्म में सायरा बानों की अदाकारी और किशोर कुमार, महमूद और सुनीत दत्त की कॉमेडी ने फैंस का दिल जीत लिया था. फिल्म को बीते साल पर्दे पर रि-रिलीज भी किया गया था और फिल्म को फर्स्ट डे रिलीज जैसा ही रिस्पांस मिला. राजश्री फिल्म प्रोडक्शन ने फिल्म के 57 साल पूरे होने की खुशी में प्यारा सा पोस्ट डाला है और फिल्म के चार आइकॉनिक किरदार को याद किया है, जिसमें किशोर कुमार, महमूद, सुनीत दत्त और सायरा बानो को शामिल किया है. फिल्म में और कई कलाकार थे, जिन्होंने फिल्म को पर्दे पर हिट कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.

कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार है पड़ोसन

फिल्म 'पड़ोसन' की गिनती अपने समय की क्लासिक कल्ट फिल्मों में होती है. फिल्म में एक साथ चार बड़े चेहरों को शामिल किया गया. फिल्म में सुनील दत्त ने भोला तो किशोर कुमार ने विद्यापति का रोल प्ले किया. दोनों की दोस्ती पर्दे पर निखर के सामने आई कि कैसे अपने दोस्त के प्यार को सफल बनाने के लिए दूसरा दोस्त अपनी आवाज दे देता है, जबकि महमूद साहब ने मास्टर पिल्लाई बनकर भोला और विद्यापति के प्लान पर पानी फेर दिया.

पड़ोसन फिल्म का बजट और कलेक्शन

फिल्म की कहानी और डायलॉग दोनों ही मजेदार हैं और शायद यही वजह रही कि फिल्म अपने समय की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही. फिल्म ने दुनिया भर में 2.8 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म का बजट 1 करोड़ से भी कम था, लेकिन बेहतरीन कास्ट और पटकथा ने फैंस का दिल जीत लिया.

सायरा बानो ने किया था फिल्म करने से इनकार

बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि इस फिल्म में पड़ोसन 'बिंदू' का किरदार पहले सायरा बानो नहीं निभाना चाहती थीं. एक्ट्रेस की तभी शादी हुई थी और वे फिल्में छोड़कर अपने पर्सनल लाइफ पर फोकस करना चाहती थीं, लेकिन महमूद साहब के समझाने और मनाने के बाद वे फिल्म में काम करने के लिए राजी हुई थीं. उनके लिए खास तौर पर मद्रास में फिल्म का सेट लगाया गया था. पड़ोसन की शूटिंग के बारे में बात करते हुए सायरा ने बताया था कि सेट पर शूटिंग के समय इतना मजा आता था कि कई बार ज्यादा देर तक हंसने की वजह से शूटिंग रोकनी पड़ती थी.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Trump Tariff Breaking News: Donald Trump का बड़ा ऐलान, भारत पर इतने फीसदी घटाया टैरिफ | Breaking