कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए सैफ अली खान, फैंस को हुई चिंता, करीना कपूर भी मौजूद

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के फैंस के लिए बुरी खबर है. सैफ अली खान मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट हैं, जहां उनके साथ उनकी पत्नी करीना कपूर भी मौजूद हैं. क्या है वजह, चलिए बताते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
सैफ अली खान हुए अस्पताल में एडमिट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के फैंस के लिए बुरी खबर है. उनके फेवरेट एक्टर के कंधे और घुटने में फ्रैक्चर हो गया है जिसके बाद सर्जरी के लिए उन्हें आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट कराया गया है. वहीं पर सैफ के घुटने की सर्जरी हो रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ की सर्जरी हो चुकी है. ये चोट उन्हें किस वजह से लगी है इस बारे में कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. सैफ के साथ सर्जरी के दौरान उनकी पत्नी करीना कपूर वहां मौजूद हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ को 22 जनवरी की सुबह अस्पताल में एडमिट कराया गया था. खबर ऐसी है कि सैफ को ये चोट उनकी आने वाली फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी थी जिसके बाद डॉक्टर ने उन्हें सर्जरी के लिए कहा था. हालांकि अभी तक इस बात को कंफर्म नहीं किया गया है.

देवारा की कर रहे हैं शूटिंग

सैफ अली खान इन दिनों फिल्म देवारा की शूटिंग कर रहे हैं. इस साउथ फिल्म में वो भहीरा का किरदार निभाते नजर आएंगे. फिल्म में सैफ के साथ जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आएंगी.  ये फिल्म एक्शन से भरपूर होने वाली है. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही उन्हें चोट लगी है. चोट के पीछे का कारण अभी तक नहीं बताया गया है.

इस वजह से सुर्खियों में हैं छोटे नवाब 

सैफ अली खान बीते कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं.वो हाल ही में अपनी मां शर्मीला टैगोर के साथ कॉफी विद करण 8 में नजर आए थे. जहां शर्मीला टैगोर ने खूब सैफ की पोल खोली थी. इतना ही नहीं उन्होंने सैफ की पहली पत्नी अमृता सिंह और उनके बच्चों सारा और इब्राहिम के बारे में भी बात की थी. शर्मीला टैगोर ने पहली बार सैफ के तलाक को लेकर रिएक्ट किया था. शो में मां-बेटे की बॉन्डिंग देखने वाली थी. ये एपिसोड काफी हिट रहा था.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran US War के बीच भारत की अर्थव्यवस्था पर Kiren Rijiju का बड़ा बयान! | NDTV Exclusive