टीवी का मशहूर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी' जल्द ही नए सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है. रोहित शेट्टी का ये शो अपने खतरनाक स्टंट और रोमांचक टास्क्स के लिए जाना जाता है. खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर फिलहाल काफी बज बना हुआ है और फैंस इसके कंटेस्टेंट्स की लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं. इस बार भी शो में टीवी और डिजिटल जगत के कई जाने-माने चेहरे नजर आ सकते हैं. इसके साथ ही पुराने कंटेस्टेंट्स की वापसी की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं, जिससे शो और भी दिलचस्प बनने वाला है. इस बीच कलर्स टीवी ने टीवी इंडस्ट्री में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर खास पहचान बनाने वाले चेहरे पर मुहर लगा दी है.
कम उम्र में करेंगी बड़े-बड़े स्टंट
टीवी के पॉपुलर शो 'ये है मोहब्बतें' में छोटी रूही का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली रुहानिका धवन भी इस सीजन में नजर आएंगी. रुहानिका धवन ने बेहद कम उम्र में टीवी इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी और अब वो रियलिटी शो के जरिए फिर से वापसी के लिए तैयार हैं. रुहानिका धवन की एंट्री ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है. खास बात यह है कि इतनी कम उम्र में इस तरह के एडवेंचर शो का हिस्सा बनना अपने आप में बड़ी बात माना जा रहा है. फैंस भी छोटी रूही के इस नए और निडर अवतार को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. आपको बता दे की शो ये हैं मोहब्बतें में रूहानिका और दिव्यांका त्रिपाठी की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया.
ये कंटेस्टेंट्स भी आ सकते हैं नजर
इस सीजन के लिए जो नाम सामने आ रहे हैं, उनमें टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे शामिल हैं. इनमें बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना, शगुन शर्मा, अविका गोर, कॉमेडियन हर्ष गुजराल, जैस्मिन भसीन, ऑरी, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट्ट, विशाल आदित्य सिंह, ऋत्विक धनजानी, करण वाही और रुबीना दिलैक जैसे नाम शामिल हो सकते हैं. हालांकि यह लिस्ट अभी फाइनल नहीं है और मेकर्स की ओर से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार किया जा रहा है. इसके अलावा ‘खतरों के खिलाड़ी 15' की शूटिंग किसी विदेशी लोकेशन पर होने की उम्मीद है. शो का टेलीकास्ट जून से जुलाई के बीच टीवी पर शुरू होने की संभावना जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: केके मेनन की पत्नी की 8 फोटो, रह चुकी हैं बॉलीवुड में हीरोइन, फैंस बोले- पता नहीं था इतनी सुंदर