रोहित रॉय की बेटी बनेगी हीरोइन, शरमन जोशी से है गहरा रिश्ता, इस फिल्म से प्रोड्यूसर के बेटे संग करेंगी डेब्यू

Rohit Roy Daughter: साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान और रोहित रॉय की बेटी कियारा फिल्म ‘ऐसी दीवानगी’ से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. ये फिल्म दो फिल्मी परिवारों की नई पीढ़ी का बड़ा लॉन्च मानी जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Rohit Roy Daughter: रोहित रॉय की बेटी करेगी बॉलीवुड डेब्यू

Rohit Roy Daughter: बॉलीवुड में एक बार फिर स्टार किड्स की नई जोड़ी एंट्री के लिए तैयार है और इस बार मामला काफी दिलचस्प नजर आ रहा है. फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सुभान नाडियाडवाला अपनी पहली फिल्म ‘ऐसी दीवानगी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. खास बात ये है कि उनके अपोजिट नजर आएंगी रोहित रॉय और मानसी जोशी रॉय की बेटी कियारा रॉय. यानी ये फिल्म सिर्फ एक डेब्यू नहीं बल्कि दो फिल्मी परिवारों की नई पीढ़ी का बड़ा लॉन्च बनने जा रही है, जिसे लेकर इंडस्ट्री में अभी से चर्चा तेज हो गई है.

दो फिल्मी परिवार, एक ही फिल्म में नई शुरुआत

कियारा रॉय का फिल्मी बैकग्राउंड काफी मजबूत है. उनके नाना अरविंद जोशी गुजराती सिनेमा और थिएटर की बड़ी शख्सियत रहे हैं, जबकि शरमन जोशी उनके मामा हैं. ऐसे में एक्टिंग उनके लिए नई नहीं है. वहीं रोहित रॉय खुद टीवी और फिल्मों का जाना-पहचाना चेहरा रहे हैं और अपने दमदार रोल्स के लिए पहचाने जाते हैं. ऐसे में कियारा से भी अच्छी परफॉर्मेंस की उम्मीद की जा रही है.

सुभान नाडियाडवाला अपने डेब्यू को लेकर पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं. खबरों के मुताबिक उन्होंने फिल्म के लिए एक बड़ा एक्शन सीन शूट किया है, जिसमें करीब 60 ट्रेंड फाइटर्स शामिल थे. इस सीन के लिए सुभान ने महीनों तक ट्रेनिंग ली. इससे साफ है कि उनका लॉन्च सिर्फ स्टार किड टैग पर नहीं बल्कि मेहनत और तैयारी पर भी टिका है.

Advertisement

‘धड़क' वाले डायरेक्टर का नया दांव

फिल्म ‘ऐसी दीवानगी' को डायरेक्ट कर रहे हैं शशांक खेतान, जिन्होंने पहले धड़क के जरिए जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर को लॉन्च किया था. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म भी नए चेहरों को मजबूत पहचान दिला सकती है.

नाम और पहचान पर भी सस्पेंस

कियारा रॉय को लेकर ये भी चर्चा है कि वो इंडस्ट्री में एंट्री के साथ अपना स्क्रीन नेम बदल सकती हैं. हालांकि इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है.

Advertisement

ये भी पढे़ं- रामायण में 5 बार राम और रावण की भूमिका निभाने वाला सुपरस्टार, पोता भी बन चुका है श्रीराम, इंडस्ट्री में चलता है इनके नाम का सिक्का

क्या ये जोड़ी दर्शकों का दिल जीत पाएगी

कुल मिलाकर ‘ऐसी दीवानगी' सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक बड़ा लॉन्च पैड बनती दिख रही है. अब देखना ये होगा कि सुभान और कियारा की ये नई जोड़ी दर्शकों को कितनी पसंद आती है और क्या ये दोनों अपने परिवार की तरह इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बना पाते हैं.

Featured Video Of The Day
दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के मुखिया कैसे बने नितिन नवीन? BJP अध्यक्ष ने खुद बताया
Topics mentioned in this article