ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की तस्वीरें, ढेर सारे मेहमानों को देख बेहोश हो गई थीं कपूर खानदान की बहू, करिश्मा कपूर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

करिश्मा कपूर ने नीतू कपूर की शादी का मजेदार किस्सा सुनाया, जब दुल्हन बनी नीतू भारी भीड़ के बीच बेहोश हो गई थीं

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की तस्वीरें
नई दिल्ली:

ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती हैं, लेकिन इन खूबसूरत तस्वीरों के पीछे एक ऐसा किस्सा छुपा है, जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं लगता. करिश्मा कपूर हाल ही में इंडियन आइडल में नजर आई थीं. जहां उन्होंने ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी से जुड़ी यादें शेयर कीं और बताया कि दुल्हन बनी नीतू सिंह अपनी ही शादी में बेहोश हो गई थीं. उस समय शादी में इतना बड़ा जमावड़ा था कि हर तरफ सिर्फ भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी और माहौल पूरी तरह से स्टार्स से भरा हुआ था. 

जब मेहमानों की भीड़ बनी वजह

करिश्मा कपूर के मुताबिक, इस शादी में इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे पहुंचे थे. हर कोई इस रॉयल वेडिंग का हिस्सा बनना चाहता था. लेकिन यही भीड़ नीतू सिंह के लिए परेशानी बन गई. भारी भीड़ और घुटन भरे माहौल के कारण वो अचानक बेहोश हो गईं. ये देखकर वहां मौजूद लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. हालांकि बाद में सब संभल गया और शादी की रस्में पूरी की गईं.

ये भी पढे़ं- 1 साल में 4 हिट फिल्में देने वाला सुपरस्टार, 1978 में हिला दिया था बॉक्स ऑफिस, बन गए थे हिट की गारंटी

छोटी करिश्मा का क्यूट एक्साइटमेंट

करिश्मा कपूर उस वक्त बहुत छोटी थीं, लेकिन उनके लिए ये शादी किसी सपने जैसी थी. उन्होंने बताया कि वो बार-बार कोशिश कर रही थीं कि दुल्हन के पास जाकर बैठ सकें. इतने सारे स्टार्स को एक साथ देखने का मौका उनके लिए बेहद खास था. यही वजह है कि ये शादी उनकी यादों में आज भी खास जगह रखती है.

Advertisement

कपूर खानदान की खास बात

करिश्मा ने कपूर फैमिली की एक दिलचस्प बात भी बताई. उन्होंने कहा कि उनके परिवार में हर कोई खाने का बहुत शौकीन है, लेकिन नीतू सिंह इस मामले में बिल्कुल अलग हैं. वो अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं और यही बात उन्हें सबसे अलग बनाती है.

दूल्हे के साथ भी हुआ था ट्विस्ट

इस शादी में सिर्फ दुल्हन ही नहीं, बल्कि दूल्हे ऋषि कपूर भी बेहोश हो गए थे. बताया जाता है कि घोड़ी चढ़ने से पहले उन्हें चक्कर आ गया था. ऐसे में ये शादी सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बल्कि कई दिलचस्प पलों से भरी हुई रही.

Advertisement

ये भी पढे़ं- राजेश खन्ना की बेटी के साथ डेब्यू करने वाला एक्टर, पिता को आतंकवादियों ने उतारा मौत के घाट, फिल्मी करियर हुआ फ्लॉप

Featured Video Of The Day
Donald Trump | Washington Hotel में फायरिंग करने वाले हमलावर की एक और तस्वीर आई सामने | Breaking
Topics mentioned in this article