संजय कपूर को याद कर बहन ने किया इमोशनल पोस्ट, 4 साल तक बात ना करने पर जताया अफसोस

मंदिरा कपूर ने दिवंगत भाई संजय कपूर के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने भाई के साथ बिताए बचपन के पलों की भी झलक दिखलाई है. इन तस्वीरों में संजय कपूर का पूरा बचपन नजर आ रहा है. इस भावुक कर देने वाले पोस्ट को शेयर कर मंदिरा ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
संजय कपूर को याद कर बहन ने किया इमोशनल पोस्ट
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड संजय कपूर के आकस्मिक निधन से उनके परिवार में मातम छा गया है. हाल ही में संजय का अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें कपूर फैमिली के लोग भी शामिल हुए थे. संजय कपूर की प्रेयर मीट में उनकी दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर भी पहुंची थीं. इस दौरान करिश्मा काफी मायूस नजर आईं. इधर, संजय कपूर की पहली पत्नी नंदिता महतानी यहां नदारद रहीं, लेकिन उन्होंने अपनी पूर्व ननद मंधीरा कपूर के इमोशनल पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है. दरअसल, मंधीरा ने भाई संजय कपूर की याद में एक भावुक कर देने वाला पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने संजय संग अपनी बचपन की तस्वीरें शेयर की हैं.

संजय कपूर की बहन का इमोशनल पोस्ट
मंदिरा कपूर ने दिवंगत भाई संजय कपूर के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने भाई के साथ बिताए बचपन के पलों की भी झलक दिखलाई है. इन तस्वीरों में संजय कपूर का पूरा बचपन नजर आ रहा है. इस भावुक कर देने वाले पोस्ट को शेयर कर मंदिरा ने एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है. मंदिरा ने लिखा है, 'मेरे भाई और मैंने पिछले 4 सालों से बातचीत नहीं की है, अहंकार और स्वाभाविक उत्साह के कारण भाई-बहन के बीच की तकरार हुई, जो पागलपन की हद तक बढ़ गई, हालांकि, इससे वह कभी वापस नहीं आएगा, जो हम थे और जो हमारे पास था, उन्होंने हमेशा मेरा और मेरी बहन का ख्याल रखा, एक सच्चे बड़े भाई और मित्र की तरह'.
 

पोस्ट पर संजय कपूर की पहली पत्नी का रिएक्शन
संजय की बहन ने आगे लिखा है, 'मुझे अपने प्यारे भाई की याद आती है और यह सोचना कि मैं उसे इस जीवन में फिर कभी नहीं देख पाऊंगी,बहुत दिल दुखाता है, मैं जानती हूं कि वह अब पिताजी के साथ है और एक दिन हम सब फिर से एक साथ होंगे, लेकिन यह काफी नहीं है'. मंदिरा के इस पोस्ट पर उनकी सबसे पहले भाभी नंदिता महतानी का रिएक्शन आया है. मंदिरा के पोस्ट पर नंदिता ने तीन रेड हार्ट इमोजी शेयर किए हैं. बता दें, संजय की पहली शादी साल 1996 में नंदिता महतानी से हुई थी और साल 2000 में इनका तलाक हो गया. फिर करिश्मा संग उनका रिश्ता (2003-2016) तक चला. संजय की आखिरी पत्नी प्रिया सचदेव थीं. संजय और प्रिया की शादी साल 2017 में हुई थी.



 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Indore Fire News | Bharat Ki Baat Batata Hoon: कार चार्जिंग के दौरान ब्लास्ट, 8 की मौत