वही चेहरा और वही अदाएं, रेखा की तरह हूबहू दिखती है ये लड़की, इस हमशक्ल को देख फैंस बोले- इसे कहते हैं छलावा

सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है, जो हूबहू बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा जैसी है. इसकी आंखें से लेकर अदाएं तक रेखा जैसी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सोशल मीडिया पर वायरल हुई रेखा की हमशक्ल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा की खूबसूरती के लोग आज भी लोग दीवाने है. उसकी खूबसूरती की बराबरी आज की एक्ट्रेसेस भी नहीं कर सकती. इस उम्र में भी उनकी कातिलाना अदाएं फैंस को लुभाती है. हाल में रेखा की एक हमशक्ल का वीडियो देख फैंस हैरत में पड़ गए. लड़की के नैन-नक्श रेखा से काफी मिलते-जुलते हैं, ऐसे में उनके वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं. इस लड़की के वीडियो देख लोगों को रेखा के पुराने दिनों की याद आ गए हैं और वे इस वीडियो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे. 

इस लड़की को लोग बुला रहे रेखा की हमशक्ल

j4nhhv1 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो की शुरुआत में रेखा की एक पुरानी तस्वीर नजर आती हैं. इसके बाद ब्लैक कलर के टॉप में एक लड़की आईने के सामने खड़ी दिखती है, जिसके नैन-नक्श रेखा से काफी मिलते जुलते हैं. वीडियो कैप्शन में लिखा है, किसी ने मुझे कहा कि मैं रेखा की तरह दिखती हूं.

लोगों के आए ऐसे-ऐसे रिएक्शन 

वीडियो देख बहुत से लोगों ने ये माना कि ये लड़की सच में रेखा सी दिखती हैं. वहीं कुछ ने कहा कि रेखा जैसा कोई नहीं हो सकता है. एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, आप सच में उनकी तरह दिखती हैं, आप बहुत ही सुंदर हैं. वहीं दूसरे ने लिखा, हां आप दोनों में बहुत समानताएं हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, आपकी आंखें बिल्कुल उनकी तरह दिखती हैं. जबकि एक यूजर ने रेखा के आस-पास भी नहीं हो तुम.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Bengal Election Results 2026: बंगाल में जीत के बाद Nitin Nabin ने साधा INDI Alliance पर निशाना