रियल लाइफ से कितनी मिलती है 'रहमान डकैत' की रील लाइफ की कहानी?

कराची के खूंखार क्रिमिनल रहमान डकैत के छोटे बेटे जिब्रान रहमान तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस रहमान डकैत और उनके बड़े बेटे को पहले ही मार चुकी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
असली रहमान डकैत की कहानी
Social Media
नई दिल्ली:

रहमान डकैत...आदित्य धर की ‘धुरंधर' के बाद आपने ये नाम पिछले कुछ वक्त में कई बार सुन लिया होगा. ये वो खूंखार पाकिस्तानी क्रिमिनल था जो 2009 में पुलिस के हाथों मारा गया था, रहमान के बाद 2024 में उसका बड़ा बेटा भी पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है और अब 3 फरवरी 2026 को रहमान डकैत के छोटे बेटे जिब्रान अब्दुल रहमान को भी कराची पुलिस ने धर दबोचा है. जिब्रान को अवैध पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक जिब्रान एक पुराना अपराधी है जो पहले भी कई बार जेल जा चुका है.

जिब्रान की गिरफ्तारी के बाद रहमान डकैत फिर से सुर्खियों में आ गया है. भले ही वो अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन ‘धुरंधर' के रिलीज के बाद से ये हिन्दुस्तान से लेकर पाकिस्तान तक में लगातार चर्चा में है. फिल्म में रहमान की जिंदगी की एक छोटी से झलक दिखाई गई है जब्कि असल जिंदगी में वो इससे कहीं ज्यादा खूंखार अपराधी था. चलिए हम बताते हैं इस क्रिमिनल की असली जिंदगी कैसी थी.

‘अपने हाथों से कर दिया था मां का कत्ल'

विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक रहमान डकैत का जन्म 1980 में पाकिस्तान के कराची के ल्यारी इलाके में हुआ था. ल्यारी अपराध, गैंगवार और ड्रग्स का गढ़ माना जाता था. रहमान के पिता दाद मोहम्मद और चाचा अंडरवर्ल्ड में एक्टिव थे इसलिए रहमान ने परिवार में शुरू से ही ड्रग्स तस्करी, फिरौती, मार-काट जैसे अपराध देखे.

रहमान के क्रिमिनल बनने की शुरुआत उस वक्त हुई जब पहली बार 13 साल की उम्र में उसने एक शख्स को चाकू मार दिया उसके बाद 15 साल की उम्र में दो ड्रग डीलरों को मार डाला. लेकिन ये सब अपराध कर के भी रहमान पुलिस की गिरफ्त से दूर था. फिर 19 साल की उम्र में रहमान ने कुछ ऐसा किया कि सुनकर लोगों का दिल दहल गया. एक दिन रहमान ने अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर उन्हें पंखे से लटका दिया था. इस वारदात के बाद रहमान तो फरार हो गया, लेकिन पूरा ल्यारी और कराची सहम गया.

फिल्म में भी दिखाए गए हैं ये सीन

रहमान डकैत की जो जिदंगी ‘धुरंधर' में दिखाई गई है वो उनकी असल जिंदगी से काफी मेल खाती है. जैसे रियल लाइफ की तरह फिल्म में भी अपनी मां का कत्ल करते हुए दिखाया गया है. असल जिंदगी में एक पुलिस वाले ने उसका एनकाउंटर किया था, वहीं फिल्म में भी सुपरकॉप चैधरी असलम (संजय दत्त) को रहमान के पीछे पड़ते दिखाया है ये वही शख्स है जिसने रहमान को मारा था.

Featured Video Of The Day
'पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए?' CM Yogi ने Akhilesh Yadav को सुना डाला | UP News | UP Police