रवि मोहन संग अफेयर की खबरों पर टूटीं केनीशा फ्रांसिस, ट्रोलिंग पर रोते हुए बोलीं- ‘मैंने कोई घर नहीं तोड़ा’

केनीशा ने इंस्टाग्राम पर दो लंबे और इमोशनल वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें एक्टर रवि मोहन के साथ उनके रिश्ते को लेकर चल रही आलोचना और अफवाहों के साथ-साथ उनकी कथित शादीशुदा जिंदगी से जुड़े विवादों पर बात की गई है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins

साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेता रवि मोहन बीते दिनों अपनी पर्सनल लाइफ, डिवोर्स को लेकर काफी चर्चा में रहे. पत्नी से तलाक की खबरों के बीच वह रूमर्ड गर्लफ्रेंड केनिशा फ्रांसिस के साथ कई जगहों पर स्पॉट किए गए. लेकिन अब रवि की रूमर्ड गर्लफ्रेंड सिंगर केनीशा ने सोशल मीडिया पर सामने आकर इन बातों को पूरी तरह अफवाह बताया है. केनीशा ने इंस्टाग्राम पर दो लंबे और इमोशनल वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें एक्टर रवि मोहन के साथ उनके रिश्ते को लेकर चल रही आलोचना और अफवाहों के साथ-साथ उनकी कथित शादीशुदा जिंदगी से जुड़े विवादों पर बात की गई है.

वायरल हुए दो-पार्ट के इंस्टाग्राम वीडियो में केनीशा ने काफी देर तक बात की. कई बार वो रो पड़ीं क्योंकि उन्होंने आरोपों, ऑनलाइन हैरेसमेंट और अपनी पर्सनल परेशानियों पर बात की. आरोपों पर बात करते हुए केनीशा ने इन दावों को पूरी तरह से नकार दिया कि उन्होंने रवि मोहन की शादीशुदा जिंदगी में किसी तरह का दखल दिया. परिवार तोड़ने के आरोपों पर रिएक्ट करते हुए उन्होंने पूछा कि क्या लोग मानते हैं कि एक औरत जिसने पर्सनल ट्रेजेडी का सामना किया हो, वह एक पिता को उसके बच्चों से अलग कर देगी. उन्होंने कहा, "मुझे इसके लिए कोई घर तोड़ने की जरूरत नहीं है."

‘रवि ने मांगा था सपोर्ट'

केनीशा ने कहा कि रवि मोहन ने एक मुश्किल समय में उनसे इमोशनल और स्पिरिचुअल सपोर्ट मांगा था. उन्होंने कहा कि उन्होंने शुरू में प्रोफेशनली उनकी मदद करने की कोशिश की लेकिन बाद में पीछे हट गईं. उन्होंने बताया, "मैंने थेरेपी में अपने असाइनमेंट से खुद को अलग कर लिया और एक दोस्त बन गई." उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने शुरुआती दौर में उन्हें अपनी फैमिली लाइफ पर काम करने के लिए हिम्मत दी थी. उन्होंने एक जगह कहा, "रवि मोहन बच्चा नहीं है. उसे पता है कि किससे बात करनी है और अपनी जिंदगी कैसे जीनी है."

‘लोगों ने सराहा'

केनीशा ने आगे दावा किया कि उनकी यात्राओं और पब्लिक इवेंट्स के दौरान कई लोगों ने एक्टर को सपोर्ट करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. उन्होंने दावा किया कि लोगों ने उनसे कहा, "उस लड़के को बचाने के लिए धन्यवाद. उसे मुस्कान देने के लिए धन्यवाद." सिंगर ने हैरेसमेंट के गंभीर आरोप भी लगाए, और दावा किया कि लोगों ने उनकी पर्सनल लाइफ की जांच करने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा, "लोग बेंगलुरु में डिटेक्टिव भेज रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि मेरी शादी किससे हुई थी, मैंने क्या झेला और मैं कौन थी."

Advertisement

‘पिता को नहीं छोड़ा'

उन्होंने उन अफवाहों को भी खारिज कर दिया कि उन्होंने अपने पिता को छोड़ दिया था और उन्हें "अमानवीय" बताया. केनीशा ने कहा कि उन्होंने अपने माता-पिता दोनों को खो दिया और अपने पिता, जो अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे, की मौत तक उनकी देखभाल की. ​​केनीशा ने कहा, "मैंने 2013 में अपनी मां और 2017 में अपने पिता को खो दिया."

जबरदस्ती हुई थी शादी

केनिशा ने दावा किया कि जब उसकी जबरदस्ती शादी हुई थी, तब वह मुश्किल से 18 या 19 साल की थी और बाद में उसे फिजिकल और इमोशनल अब्यूज का सामना करना पड़ा. "मेरी शादी तब हुई जब मैं लगभग 18 या 19 साल की थी. उस उम्र में, मुझे जिंदगी ठीक से समझ नहीं आती थी."

Advertisement

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान ने अमेरिका से खरीदी करोड़ों की ये कार, भारत में है गिने-चुनों के पास, कीमत उड़ा देगी होश

उन्होंने आगे कहा, "मेरे पेट में पल रहा बच्चा मर गया था और मेरे शरीर से बाहर निकल गया था." आगे कहा, "एक लड़की जिसने अपने पेट में पल रहे बच्चे को खो दिया है- आपको लगता है कि मैं किसी को भी उसके बच्चों या परिवार से दूर रखूंगी?" ऑनलाइन ट्रोलर्स को उन्होंने कहा, "अगर तुम सच में मुझ पर हमला करना चाहते हो, तो मेरे सामने आओ. यह ऑनलाइन मत करो."

Featured Video Of The Day
NEET Paper Leak: 21 जून को होगी दोबारा परीक्षा! अगले साल से Online पेपर, शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान
Topics mentioned in this article