रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का महाभारत से क्या है कनेक्शन? दो साल पुराना है मामला

रश्मिका मंदाना की शादी को लेकर एक बड़ी अपडेट आई है. इसके बारे में अभी तक कहीं कोई जानकारी नहीं थी खबर है इस शादी का महाभारत से एक कनेक्शन था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रश्मिका-विजय की शादी का महाभारत कनेक्शन
Social Media
नई दिल्ली:

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हो गई है. ये शादी बहुत ही सीक्रेटली हुई और इसके बारे में ज्यादा अपडेट शेयर नहीं किए गए थे. हालांकि विजय और रश्मिका से जुड़े करीबी सोर्सेज ने एनडीटीवी को शादी की थीम से जुड़ी एक जानकारी दी. सोर्स के मुताबिक इस शादी में महाभारत के कुछ टच देखने को मिले. अब ये किस तरह शादी में शामिल किए गए. गीता के उपदेश पढ़े गए, सजावट में इस महाकाव्य का टच था या किसी रस्म में किसी खास बात का ध्यान रखा गया इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है. वैसे हो भी सकता है कि विजय ने इस थीम को अपनी शादी में शामिल किया हो क्योंकि महाभारत से उनका एक खास कनेक्शन है.

विजय देवरकोंडा का महाभारत से कनेक्शन?

ये लाइन पढ़कर आप सोच रहे होंगे कि विजय देवरकोंडा का महाभारत से क्या कनेक्शन. लेकिन विजय इस कहानी से जुड़े हुए हैं. चलिए याद दिला देते हैं. देवरकोंडा साल 2024 में आई प्रभास की फिल्म कल्की 2898 एडी में अर्जुन के रोल में नजर आए थे. ऐसे में बहुत चांसेज हैं कि उनकी शादी में इस थीम की झलक मिली हो.

हटके रही शादी की थीम

विजय और रश्मिका की शादी “प्राइमल” थीम पर बेस्ड रही. ‘प्राइमल' का मतलब है मूल, आदिम या वह जो शुरुआत से जुड़ा हो यानी जड़ों की तरफ लौटना. इस थीम में शादी को उसी सादगी और पवित्रता के साथ रचा गया जैसे दशकों पहले विवाह होते थे, जब दिखावे से ज्यादा महत्व परंपराओं, रीति-रिवाजों और भावनाओं को दिया जाता था. शादी की सजावट भी बेहद खास रही. सजावट में प्राकृतिक रंग, मिट्टी, लकड़ी, फूलों और पारंपरिक प्रतीकों का इस्तेमाल किया जाएगा. हर रस्म को उसके असली स्वरूप में निभा गया ताकि शादी में पुरातन भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखे

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War Impact: छोले भटूरे पर 'युद्ध' की मार! दिल्ली में दुकानदार क्यों परेशान? #delhi