रश्मिका मंदाना की शादी की अनदेखी तस्वीरें वायरल, विजय देवरकोंडा की मां ने दिए थे सोने के कंगन, खूब लुटाया बहू पर प्यार

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं जिनमें दोनों बहुत प्यारे लग रहे हैं. कपल के फैंस को इस पल का बेसब्री से इंतजार था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रश्मिका-विजय की शादी की अनदेखी तस्वीरें

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आखिरकार अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर ही दिया लंबे समय से डेटिंग की खबरों और सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले इस कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर के ITC मीमेंटोज होटल में शादी रचाई. परिवार और लिमिटेड गेस्ट्स की मौजूदगी में दोनों ने पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए, वहीं शाम को कपल कोडवा वेडिंग सेरेमनी में भी नजर आया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुई. लेकिन अब रश्मिका विजय की शादी का वीडियो सामने आया है, जिसमें बहू रश्मिका को उनकी सासूमां कंगन पहनाती हुईं नजर आ रही हैं. 

सासूमां ने लुटाया बहू रश्मिका पर प्यार

ये भी पढे़ं- अमिताभ बच्चन के साथ हिट थी जोड़ी, महेश भट्ट, कबीर बेदी और डैनी डेन्जोंगपा से जुड़ा नाम, फ्लैट में मिला था इस सुपरस्टार का शव

रश्मिका-विजय के बारे में

रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट किया है. फिल्म ‘गीता गोविंदम' के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई. हालांकि दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को पब्लिकली कंफर्म करने से बचने की कोशिश की, लेकिन साथ में वेकेशन, डिनर डेट और फैमिली फंक्शन में स्पॉट होने के बाद से ही इनके रिलेशनशिप की चर्चा जोरों पर थी. रश्मिका मंदाना का जन्म 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के विराजपेट में हुआ था, जबकि विजय देवरकोंडा का जन्म 9 मई 1989 को हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ था. इस हिसाब से दोनों के बीच करीब 7 साल का उम्र का फासला है.

Advertisement

ये भी पढे़ं- मनोज कुमार ने भारी कर्ज लेकर बनाई थी ये ब्लॉकबस्टर फिल्म, अपने आदर्श को बनाया हीरो, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Raghav Chaddha Join BJP: BJP में आए Kejriwal के 7 सांसद |Bharat Ki Baat Batata Hoon
Topics mentioned in this article