Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Udaipur Wedding: रश्मिका मंदाना ने शेयर कर दी वेडिंग से जुड़ी पहली फोटो, फूलों से सजे टेबल पर रखे थे सेब, अंगूर साथ में लजीज जापानी मेन्यू

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Udaipur Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी की रस्में शुरू हो चकी हैं और इस बीच रश्मिका ने इंस्टाग्राम पर एक झलक भी दिखाई.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Udaipur Wedding: रश्मिका-विजय की उदयपुर वेडिंग में परोसा जाएगा जापानी खाना
Social Media
नई दिल्ली:

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Udaipur Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी अब बस कुछ ही दिनों दूर है. ऐसे में उनके प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं. दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में सात फेरे लेंगे और जिंदगी भर के लिए एक-दूजे का हाथ थामेंगे. जानकारी के अनुसार, शादी के जश्न को लेकर मेकर्स ने खास इंतजाम किए हैं, जिसमें मेहमानों के लिए जापानी खाना परोसा जाएगा. रश्मिका ने हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी में पार्टी की झलक साझा की जिसमें खूबसूरती से सजा हुआ टेबल और जापानी मेन्यू कार्ड साफ दिख रहा है. 

तस्वीर में लाइटिंग में सजा टेबल नजर आया. बीच में गुलाबी लिली और हल्के हरे हाइड्रेंजिया के फूलों की सजावट है, जिसे ताजे हरे सेब और अंगूरों के साथ सजाया गया है. यह सजावट ऑर्गेनिक और लग्जरी गार्डन लुक दे रही है. मेन्यू कार्ड पर जापानी डिशेज का जिक्र है, जो शादी से पहले के इस सेलिब्रेशन को ग्लोबल और रिफाइंड टच देता है. कपल सोमवार को उदयपुर पहुंच चुके हैं. शादी के मुख्य कार्यक्रम मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स, एकाया उदयपुर में होगा.

रश्मिका मंदाना ने इंस्टा पर शेयर की ये पोस्ट

यह भी पढ़ें: सलमान खान की हीरोइन उदयपुर में कर रही शादी, लग्जरी रूम का एक दिन का किराया 75 हजार- देखें INSIDE PHOTOS

शादी को पूरी तरह प्राइवेट और इंटिमेट रखा जा रहा है. सिर्फ करीबी परिवार और दोस्त ही शामिल होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इवेंट को गोपनीय रखने के लिए सख्त नो-फोन पॉलिसी लागू है. मेहमानों से एनडीए (नॉन-डिस्क्लोजर एग्रीमेंट) भी साइन करवाए जा रहे हैं ताकि कोई फोटो या वीडियो बाहर न लीक हो.

विजय और रश्मिका की लव स्टोरी साल 2018 में शुरू हुई, जब दोनों ने ‘गीता गोविंदम' में साथ काम किया. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों का खूब प्यार मिला. इसके बाद दोनों ‘डियर कॉमरेड' में फिर साथ नजर आए. इसके अलावा, वे कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं. हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को सालों तक प्राइवेट रखा, लेकिन अब आखिरकार शादी का ऐलान हो चुका है. शादी के बाद रिसेप्शन भी प्लान किया गया है.

यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना ने जैसे ही कनफर्म की शादी, वायरल होने लगा VIROSH, आखिर ये है क्या और बना कैसे?

Advertisement
Featured Video Of The Day
Jharkhand Plane Crash | Ranchi Air Ambulance के साथ क्या हुआ? प्लेन क्रैश की Inside Story | BREAKING