जीनत अमान और मंदाकिनी के बाद अब इस एक्ट्रेस ने किया वो झरने वाला सीन, 46 साल बाद दिखा ऐसा अंदाज

पुष्पा स्टार रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप उन्हें कुछ इस अंदाज में देखेंगे जिसने कभी मंदाकिनी को सुर्खियों में ला दिया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जीनत अमान और मंदाकिनी जैसा वीडियो रश्मिका मंदाना ने किया शेयर
नई दिल्ली:

'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी और 'सत्यम शिवम सुंदरम' में जीनत अमान ने झरने में ऐसा क्लासिक सीन दिया कि देशभर के दर्शकों के बीच हलचल मचा दी. इस तरह का सेंशुअस सीन ना कभी किसी फिल्म में दोबारा दिखा ना कोई एक्ट्रेस वो जादू दोबारा चला सकी. आज भले ही एक्ट्रेस कितनी ही कोशिश क्यों ना कर लें लेकिन जीनत अमान और मंदाकिनी के जादू के करीब भी नहीं पहुंच पातीं. आप सोच रहे होंगे कि हम आज उस सीन को क्यों याद कर रहे हैं. दरअसल रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रश्मिका झरने के नीचे पानी से खेलती दिख रही हैं.

रश्मिका ने ये वीडियो अर्थ डे के मौके पर शेयर किया था. इस वीडियो में रश्मिका झरने के नीचे पानी में इंजॉय कर रही हैं. रश्मिका का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. रश्मिका का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैन्स इस पर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक ने लिखा, क्या बात है मैडम ? पानी में अर्थडे. एक ने बोला, मैमड पुष्पा-2 की रिलीज से पहले खूब घूम रही हैं.

बता दें कि रश्मिका मंदाना और अल्लु अर्जुन की मचअवेटेड फिल्म 'पुष्पा 2' बहुत जल्द रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में श्रीवल्ली के किरदार से दर्शकों का दिल जीत चुकीं रश्मिका पुष्पा-2 में एक अलग ही अवतार में नजर आने वाली हैं. हाल में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था. इसमें अल्लू का लुक फैन्स को काफी पसंद आ रहा है.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Iran Israel War में US की ताकतवर वापसी! लॉन्ड्री में आग लगने के बाद USS Gerald R. Ford फिर से शामिल