रणबीर कपूर की बहन ने शेयर किया शादी का 20 साल पुराना वीडियो, बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी का हाथ थामे दिखे ऋषि कपूर

Ranbir Kapoor sister 20-year-old wedding video: रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी शादी की 20वीं सालगिरह पर वेडिंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें पापा ऋषि कपूर और मम्मी नीतू कपूर नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रिद्धिमा कपूर साहनी ने शेयर किया शादी का 20 साल पुराना वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी की शादी को 20 साल पूरे हो गए हैं. इस मौके पर उन्होंने पति भरत साहनी के साथ प्यार, ग्रोथ और साथ के बारे में बात करते हुए एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो उनकी शादी का है, जिसमें  नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर के अलावा ऋषि कपूर भी नजर आ रहे हैं. क्लिप में रिद्धिमा को मंडम में ले जाते हुए देखा जा सकता है, जिसमें उनके साथ भाई रणबीर भी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को फैंस और सेलेब्स काफी पसंद कर रहे हैं. 

रिद्धिमा कपूर साहने ने वीडियो शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, 20 साल पहले, बीस साल पहले मेरे पेरेंट्स ने मेरा हाथ पकड़ा और अपने प्यार, आशीर्वाद और प्रार्थनाओं के साथ मुझे एक नई जिंदगी में भेजा. आज मेरे पास जो कुछ भी है, वह उन्हीं से शुरू हुआ. और भरत तुम मे मुझे एक ऐसा पार्टनर मिला जो हर मौसम में मेरे साथ खड़ा रहा- मेरा हाथ, मेरा दिल और हमारी जिंदगी एक साथ थामे हुए रहा. हमारी जर्नी को इतना यादगार बनाने और हमारे घर को प्यार से भरने के लिए शुक्रिया. 

आगे उन्होंने लिखा, इतने सालों बाद भी, हमने जो जिंदगी एक साथ बिताई है वह आज भी मेरे चेहरे पर वही मुस्कान लाती है. 20 साल का प्यार, विकास और साथ. आज भी हर दिन तुम्हें ही चुनती हूं. POV: सेहरा ने कहा, "मैं नहीं जा रहा" हमें सालगिरह मुबारक. 25/01/06. 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि रिद्धिमा कपूर साहनी ने दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से 2006 में शादी की थी. कपल की 2011 में बेटी समारा साहनी हुई. वर्कफ्रंट की बात करें तो रिद्धिमा कपूर साहनी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं. वह आशीष आर मोहन की दादी की शादी में नजर नजर आने वाली हैं. इसमें उनके साथ मां नीतू कपूर और कॉमेडियन कपिल शर्मा भी दिखेंगे. 

Featured Video Of The Day
Nitish Kumar Rajya Sabha News: राज्यसभा जा रहे नीतीश, Bihar CM को लेकर किसका नाम फाइनल?