इंसेप्शन, टेनेट, इंटरस्टेलर से है रणबीर कपूर की 'रामायण' का कनेक्शन, 4000 करोड़ बजट, ऑस्कर है अगला टारगेट?

नितेश तिवारी की 'रामायण' का मोस्ट एवेटेड टीजर रिलीज हो गया है. यह टीजर दर्शकों को भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक दिखाया है. राज्याभिषेक से लेकर पंचवटी के जंगल में वनवास तक, रणबीर कपूर भगवान राम के पौराणिक किरदार में बेहद शानदार नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ऑस्कर अवार्ड पर है रणबीर कपूर की रामायण की नजर

नितेश तिवारी की 'रामायण' का मोस्ट एवेटेड टीजर रिलीज हो गया है. यह टीजर दर्शकों को भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर की पहली झलक दिखाया है. राज्याभिषेक से लेकर पंचवटी के जंगल में वनवास तक, रणबीर कपूर भगवान राम के पौराणिक किरदार में बेहद शानदार नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे पर संजीदगी और कैरेक्टर के मुताबिक सौम्यता और गरिमा नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर रणवीर के लुक के अलावा फिल्म के वीएफएक्स की जमकर चर्चा हो रही है.

रामायण के टीजर में मेकर्स ने इस बात पर जोर दिया है कि शो का वीएफएक्स 8 ऑस्कर अवॉर्ड जीतने कंपनी ने तैयार किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायण के लीड प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और डायरेक्टर नितेश तिवारी, DNEG के साथ मिलकर इस फिल्म को एक ग्लोबल सिनेमैटिक वर्जन बनाने पर काम कर रहे हैं. इसके लिए वे अपनी हाई-एंड VFX का इस्तेमाल किया गया है.

DNEG ने जीते हैं 8 ऑस्कर अवार्ड

DNEG (डबल नेगेटिव) एक ग्लोबल कंपनी है, जो विजुअल इफेक्ट्स और एनिमेशन बनाती है. इसकी शुरुआत 1998 में लंदन में हुई थी. पिछले कुछ सालों में यह दुनिया के सबसे सम्मानित VFX स्टूडियो में से एक बन गया है. यह अपनी क्रिएटिविटी और बड़े फिल्मी प्रोजेक्ट्स के लिए जाना जाता है. DNEG ने दुनिया भर में सराही गई कई फिल्मों पर काम किया है, जिनमें Dune, Interstellar, Tenet और Inception शामिल हैं. अपने बेहतरीन विजुअल इफेक्ट्स के लिए कंपनी को कई ऑस्कर अवॉर्ड्स मिले हैं.

4000 करोड़ का बजट

रामायण को एक बड़े बजट और ग्लोबल अपील के साथ दो भागों में बनाया जा रहा है. इसका बजट करीब 4000 करोड़ बताया जा रहा है. एक दमदार कास्ट, एडवांस VFX और एक महान कहानी, इनके साथ फिल्म भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सिनेमाई प्रोजेक्ट्स में से एक होने की उम्मीद है. फिल्म का पहला भाग यानी रामायण पार्ट वन दिवाली पर रिलीज होने जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दीपिका चिखलिया ने देखा रामायण का टीजर, रणबीर कपूर के काम पर दिया रिएक्शन, बोलीं- '4000 करोड़ की फिल्म...'

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: क्या US नाटो से बाहर निकल जाएगा? | Mic On Hai | NATO | Trump
Topics mentioned in this article