रणबीर कपूर दीवाली 2026 में रामायणम् के लिए तैयार है, जिसमें वह मर्यादा पुरुषोत्तम राम की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. हाल ही में हनुमान जयंती के मौके पर उनके किरदार का टीजर रिलीज किया गया, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला. लेकिन इसी बीच एक्टर ने एक और खुशखबरी फैंस को दी है. दरअसल, हाल ही में लॉस एंजिल्स में टीजर लॉन्च इवेंट में एक्टर ने कोलीडर से बातचीत में कंफर्म किया कि वह भगवान राम के अलावा भगवान विष्णु के अवतार परशुराम का किरदार भी निभाते हुए नजर आएंगे.
राम और परशुराम के रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर ने अपने इन दोनों किरदारों के बारे में बात करते हुए कहा बताया कि उन्होंने राम और परशुराम के अलग-अलग स्वभावों को दर्शाने के लिए अलग-अलग शारीरिक हाव-भाव और आवाज के उतार-चढ़ाव का इस्तेमाल किया है. आगे उन्होंने कहा कि इन अवतारों की आध्यात्मिकता और भावनाओं को समझना ही उनके अभिनय की मुख्य कुंजी थी.
ये भी पढे़ं- रामानंद सागर की रामायण के लक्ष्मण को रणबीर कपूर के रोल में दिखी 'मासूमियत की कमी', बोले- टीजर शोकेस जैसा है
रणबीर कपूर ने दो रोल निभाने पर कही ये बात
रणबीर कपूर ने कहा, " भगवान विष्णु के अलग अलग अवतार हैं. भगवान राम एक अवतार था और श्रीराम से पहले भगवान परशुराम एक अवतार था. दोनों किरदार निभाना एक अच्छा मौका था. मैंने रामायण की तैयारी में एक साल बिताया, ताकि मैं यह समझ सकूं कि ये कैरेक्टर कौन हैं, उनकी मान्यताएं क्या हैं और उनके उद्देश्य क्या हैं."
रामायणम् के बारे में रामायण
रणबीर कपूर की रामायणम् के टीजर में राम और परशुराम के बीच हुई मुलाकात की झलक देखने को मिली है, जो महाकाव्य की कहानी का एक हिस्सा है. दरअसल, माता सीता से विवाह करने के बाद अयोध्या लौटते समय राम की मुलाकात परशुराम से होती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, परशुराम राम को युद्ध के लिए ललकारते हैं, लेकिन जब उन्हें यह एहसास होता है कि राम भी भगवान विष्णु के ही अवतार हैं, तो वे रुक जाते हैं. वहीं टीजर में लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे और राजा दशरथ के रोल में अरुण गोविल नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- महाभारत के श्रीकृष्ण को रामायणम् का टीजर आया पसंद, बोले- रामायण ग्लोबल अवतार में