जापान में गूंजा ‘एनिमल’ का नाम! रणबीर कपूर ने दादा राज कपूर को किया याद, बेटी राहा को दिखाना चाहते हैं ये देश

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल 13 फरवरी को जापान में रिलीज होने जा रही है और रिलीज से पहले ही फिल्म वहां सुर्खियों में आ गई है. 4 फरवरी को फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई, जहां चुनिंदा जापानी दर्शकों ने पहली बार रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जापान में हो रही एनिमल की स्क्रीनिंग

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल 13 फरवरी को जापान में रिलीज होने जा रही है और रिलीज से पहले ही फिल्म वहां सुर्खियों में आ गई है. 4 फरवरी को फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई, जहां चुनिंदा जापानी दर्शकों ने पहली बार रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखा. शुरुआती दर्शकों ने फिल्म को तालियों के साथ सराहा और प्रतिक्रियाएं काफी पॉजिटिव रहीं. इस मौके पर रणबीर कपूर वीडियो जूम कॉल के जरिए जापान के दर्शकों और फिल्म की टीम से जुड़े और मिले प्यार के लिए धन्यवाद कहा. बातचीत के दौरान उन्होंने जापान से अपने पुराने और भावनात्मक रिश्ते की बात की और कहा कि अब वह इस रिश्ते को अपनी तीन साल की बेटी राहा के साथ भी साझा करना चाहते हैं.

रणबीर ने कहा कि जापान उनके दिल के बेहद करीब है. उन्होंने अपने दादा, फिल्म निर्माता और अभिनेता राज कपूर का जिक्र करते हुए कहा, "नमस्ते सबको. सबसे पहले तो मैं यह कहना चाहूंगा कि जापान के साथ मेरा गहरा नाता है. मेरे दादाजी, मिस्टर राज कपूर, जो खुद एक फिल्म निर्माता और अभिनेता थे, उनका दुनिया भर में सबसे लोकप्रिय गाना ‘मेरा जूता है जापानी' है. इसका मतलब है कि ‘मेरे जूते जापान के हैं, लेकिन मेरा दिल हिंदुस्तानी है".

रणबीर ने अपनी यादें साझा करते हुए बताया कि 2015 में इम्तियाज अली की फिल्म तमाशा की शूटिंग के दौरान उन्होंने टोक्यो को करीब से देखा था. उन्होंने कहा कि जापान की संस्कृति, विरासत और लोगों को जानना उनके लिए बेहद खूबसूरत अनुभव रहा. अभिनेता ने कहा, "अब मेरी तीन साल की बेटी है और मैं उसे जापान दिखाने के लिए बहुत उत्सुक हूं". उनकी इस बात पर कॉल में मौजूद दर्शकों ने तालियां भी बजाईं.

फिल्म एनिमल की जापान रिलीज को लेकर रणबीर काफी उत्साहित नजर आए. उन्होंने कहा कि यह फिल्म दिल से बनाई गई है और उन्हें उम्मीद है कि जापानी दर्शकों को भी यह पसंद आएगी. उन्होंने यह भी इशारा किया कि अगर एनिमल पार्ट टू बनती है, तो टीम जापान आकर दर्शकों से सीधे मिलने की इच्छा रखती है. डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भी दर्शकों का धन्यवाद किया और कहा कि जापान में भारतीय सिनेमा को मिल रहा समर्थन बहुत खास है. उन्होंने बताया कि आगे और भारतीय फिल्में भी पाइपलाइन में हैं.

जापान रिलीज से पहले एनिमल अब ग्लोबल लेवल पर अपनी पकड़ मजबूत करती नजर आ रही है, जहां दर्शकों की जिज्ञासा और भावनात्मक जुड़ाव फिल्म के लिए बड़ी ताकत बनकर उभर रहा है.

Featured Video Of The Day
PM Modi Israel Visit | दुनिया देखेगी दमदार दोस्ती... यरूशलम से NDTV की ग्राउंड कवरेज | NDTV India
Topics mentioned in this article