हनुमान जयंती के दिन दिखेगी 4000 करोड़ की रामायण की पहली झलक, राम नवमी पर प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा बड़ा अपडेट

रामायण प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने खुलासा किया है कि हनुमान जयंती पर 2 अप्रैल को ‘राम’ की पहली झलक लॉन्च होगी.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हनुमान जयंती पर रामायण की आएगी पहली झलक
नई दिल्ली:

रामायण 2026 की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है, जिसे एक भव्य सिनेमाई स्पेक्टेकल के रूप में ग्लोबल स्तर पर बनाया जा रहा है. नितेश तिवारी के निर्देशन में और नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही यह दो भागों में आने वाली महाकाव्य फिल्म दुनिया भर के बेहतरीन क्रिएटिव टैलेंट को साथ लेकर एक ऐतिहासिक सिनेमाई इवेंट बनने की तैयारी में है. इसी उत्साह को और बढ़ाते हुए, प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने 27 मार्च को मनाई जा रही राम नवमी के शुभ अवसर पर, जैसा कि अयोध्या द्वारा कन्फर्म किया गया, अपने सोशल मीडिया पर एक बेहद पर्सनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने रामायण के इस सफर के पीछे की कहानी बताई और साथ ही एक बड़ा अपडेट भी रिवील किया. 

हनुमान जयंती पर रामायण की पहली झलक होगी रिलीज

पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “शुभ राम नवमी. यह एक ऐसी कहानी है जो हम सभी की है, और जो भी कदम हम उठा रहे हैं, वह पूरी जिम्मेदारी, श्रद्धा और समर्पण के साथ उठाया गया है, ताकि हमारी अपनी रामायण को उसकी सच्ची भावना और भव्यता के साथ पूरी ईमानदारी से जीवंत किया जा सके. हम अगली झलक ‘राम' को 2 अप्रैल को, हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) के शुभ अवसर पर शेयर करने के लिए उत्सुक हैं, जहां हम अपने कई सालों की मेहनत को एक भव्य वर्ल्ड रिवील के जरिए फैंस के साथ साझा करेंगे और इस खास पल को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट करेंगे. आपके प्यार, विश्वास और धैर्य के लिए धन्यवाद. नमित मल्होत्रा”.

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड में फ्लॉप हीरो, साउथ में है सुपरस्टार का दर्जा, फिल्मों और बिजनेस से बनाया 1400 करोड़ का नेटवर्थ

Advertisement

रामायण के बारे में 

रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे, साई पल्लवी सीता के किरदार में होंगी, रॉकिंग स्टार यश दमदार रावण के रूप में दिखेंगे, सनी देओल शक्तिशाली हनुमान बनेंगे और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे, वहीं रामायण एक ऐसी फिल्म बनती जा रही है जो पीढ़ियों में एक बार आने वाला ग्लोबल स्पेक्टेकल साबित हो सकती है, और अब सबकी नजरें हनुमान जयंती पर ‘राम' के अनावरण पर टिकी हैं. 

दो भाग में रिलीज होगी रामायण

नितेश तिवारी के निर्देशन में और नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज द्वारा, रामायण 8 बार ऑस्कर जीत चुकी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर बनाई जा रही है. यह दो भागों में आने वाली फिल्म दुनियाभर में IMAX पर रिलीज होगी, जिसमें पहला पार्ट दिवाली 2026 और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में आएगा. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Day 8 Collection Live: धुरंधर 2 ने पुष्पा 2, जवान, पठान, केजीएफ सबके तोड़े रिकॉर्ड, 8 दिनों में 1100 करोड़ पार!

Featured Video Of The Day
Lockdown in India: क्या देश में लगेगा फिर लॉकडाउन? सरकार का जवाब आ गया