Ramayan Movie : रणवीर कपूर की फिल्म रामायण को लेकर लोगों में बज बना हुआ है. फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद दर्शक अब फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. रिलीज से परहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों में जो उत्साह है, उसे देख ऐसा लग रहा है कि फिल्म इतिहास रचने वाली है. यही वजह है कि फिल्म के मेकर्स भी इसे लेकर कॉन्फिडेंट हैं. फिल्म के दोनों पार्ट के लिए कुल 4000 करोड़ रुपये के प्रोडक्शन बजट के कारण फिल्म को लेकर रिस्क भी बड़ा है लेकिन प्रोड्यूसर नमिल मल्होत्रा इसे लेकर पूरी तरह कॉन्फिडेंट हैं. उन्होंने हाल में मिली ओटीटी प्लेटफॉर्म की एक बड़ी डील को मना कर दिया है.
सबसे बड़ा ऑफर!
डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स बेचकर फिल्म से जुड़ा रिस्क कम करने के बजाय, नमित ने इन सभी राइट्स को अपने पास ही सुरक्षित रखा है. एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, "नमित को दोनों फिल्मों के लिए कुल मिलाकर 700 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था, जो किसी भी भारतीय फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा ऑफर है. लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकराने में जरा भी देर नहीं लगाई. 4000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत को देखते हुए, नमित और उनकी टीम का मानना है कि रामायण इससे कहीं ज्यादा की हकदार है, क्योंकि यह एक ऐसी विरासत वाली फिल्म है जो आने वाली कई पीढ़ियों तक लोगों से जुड़ी रहेगी. उन्हें OTT प्लेटफॉर्म्स से 1000 करोड़ रुपये की डील मिलने की उम्मीद है, जिससे बाकी के 3000 करोड़ रुपये ग्लोबल थिएट्रिकल रिलीज समेत अन्य स्रोतों से पूरे किए जाएंगे."
यह भी पढ़ें - Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 16: बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही रणवीर सिंह की धुरंधर 2, 1600 करोड़ के पहुंची पास
मेकर्स का प्लान
सूत्र ने यह भी बताया कि नमित को पूरा भरोसा है कि जैसे ही OTT प्लेटफॉर्म्स पर फिल्म की और भी झलकियां देखेंगी, वे अपने ऑफर की रकम और बढ़ा देंगे. "यह एक ऐसी फिल्म है जो सभी प्लेटफॉर्म्स को ग्लोबल रीच (वैश्विक पहुंच) देती है. और फिल्म की क्षमता को देखते हुए, दोनों फिल्मों के लिए कुल 1000 करोड़ रुपये की कीमत काफी अच्छी मानी जा सकती है. उन्होंने इन राइट्स को अपने पास ही सुरक्षित रखा है, और वे सही कीमत मिलने पर ही किसी सही पार्टनर के साथ डील करेंगे.
यह भी पढ़ें - धुरंधर 2 के जमील जमाली को पाकिस्तानी नेता ने भेजा प्यार, राकेश बेदी को कहा- आई लव यू
इस बात की भी पूरी संभावना है कि वे अभी सिर्फ पहला भाग ही बेचें और दूसरे भाग को तब तक अपने पास ही रखें, जब तक कि पहला भाग रिलीज न हो जाए. यह वही रणनीति है जिसे 'धुरंधर' की टीम ने भी अपनाया था." रामायण फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर रिलीज होगा.