राम गोपाल वर्मा ने धुरंधर 2 की सक्सेस पर फिल्म इंडस्ट्री की खामोशी पर उठाए सवाल, बोले- कोई इतना बेवकूफ कैसे हो सकता है

धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के बीच फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म इंडस्ट्री की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
धुरंधर 2 की कामयाबी पर राम गोपाल वर्मा ने दी फिल्म इंडस्ट्री को सलाह
नई दिल्ली:

आदित्य धर की धुरंधर 2 की बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी ने उन्हें चर्चा में ला दिया है. जहां करण जौहर और विक्की कौशल ने फिल्म की सोशल मीडिया के जरिए तारीफ की. लेकिन इस बीच फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा ने फिल्म इंडस्ट्री के धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस पर राज पर चुप्पी को लेकर सवाल उठाए हैं. पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए डायरेक्टर ने एक्स पर लिखा, अब जब आदित्य धर ने एटॉमिक बॉम्ब फिल्म इंडस्ट्री पर गिरा दिया है. हैरानी वाली बात यह है कि बाकी फिल्म इंडस्ट्री की तरफ से पूरी तरह से चुप्पी छाई हुई है. 

फिल्म इंडस्ट्री की धुरंधर 2 की कामयाबी पर चुप्पी पर बोले राम गोपाल वर्मा

आगे उन्होंने लिखा,  "मुझे नहीं पता कि ऐसा इसलिए है क्योंकि धुरंधर 2 के जबरदस्त धमाके ने फिल्म इंडस्ट्री के बाकी सभी लोगों को इतनी दूर 'आउटर स्पेस' में फेंक दिया है कि इतनी ज्यादा दूरी की वजह से यहां तक उनकी तालियों की गूंज पहुंच ही नहीं पा रही है, या फिर वे सच्चाई को मानने से इनकार करते हुए एक कोने में दुबक गए हैं और आपस में फुसफुसा रहे हैं, 'यह तो बस एक प्रोपेगैंडा है... जल्द ही खत्म हो जाएगा,' ताकि वे चुपके से वापस आकर अपनी वही पुरानी घिसी-पिटी फिल्में बनाना फिर से शुरू कर सकें. या फिर वे इस फिल्म की जबरदस्त काबिलियत को देखकर पूरी तरह से सुन्न पड़ गए हैं और उन्हें एहसास हो गया है कि वे अब तक जो कुछ भी बना रहे थे या बनाने की सोच रहे थे, वह अब इस फिल्म के सामने कहीं भी टिक नहीं पाएगा?"

ये भी पढे़ं- धुरंधर 2 नहीं इस फिल्म के लिए सुबह 3 बजे और 6 बजे सिनेमाघर दौड़ रहे फैंस, बॉक्स ऑफिस पर 2100 करोड़ कमाई

Advertisement

राम गोपाल वर्मा ने दी फिल्म इंडस्ट्री को सलाह

राम गोपाल वर्मा ने आगे लिखा, " क्या यह बेहद बेवकूफी की नहीं है कि आप धुरंधर 2 जैसे एक 'डायनासोर' को नजरअंदाज कर रहे हैं, जो आपके ठीक सामने खड़ा है और अपनी बॉक्स ऑफिस की जबरदस्त दहाड़ से आपके पैरों तले की जमीन हिला रहा है और अपनी आंखों से 'आग' बरसा रहा है? भला कोई इतना बेवकूफ कैसे हो सकता है कि वह ऐसी चीज से अपनी नजरें ही फेर ले? फिल्म इंडस्ट्री में मेरे सभी साथियों को मेरी यह दिल से सलाह है कि कृपया धुरंधर 2 को बेहद गंभीरता से लें और इसे फिल्म बनाने के एक बिल्कुल नए कोर्स की तरह गहराई से समझें और इससे कुछ सीखें. वरना आप हमेशा-हमेशा के लिए 19 मार्च 2026 से पहले के सिनेमा के 'कब्रिस्तान' में दफन होकर रह जाएंगे. "

गौरतलब है कि धुरंधर 2 ने 11 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है. जबकि भारत में फिल्म की कमाई 850 करोड़ पर पहुंची है. वहीं इंडिया ग्रॉस 1000 करोड़ पार हो गया है. 

Advertisement

ये भी पढे़ं- दिलीप कुमार की डेब्यू फिल्म बनीं इस एक्ट्रेस की आखिरी मूवी, 'अछूत कन्या' बन कहलाईं इंडियन सिनेमा की पहली लेडी सुपरस्टार

Featured Video Of The Day
Middle East Crisis के बीच Gautam Adani का बड़ा बयान | CII Summit 2026