जेल से रिहा होने के बाद सबसे पहले किससे मिलेंगे और कहां जाएंगे राजपाल यादव - Exclusive

राजपाल यादव को जमानत 16 फरवरी को मिल चुकी थी लेकिन कुछ पेपर वर्क में देरी के चलते वे कल जेल से बाहर नहीं आ सके थे. अब 17 फरवरी को जेल से बाहर आने के बाद वो सबसे पहले कहां जाएंगे जानते हैं?

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजपाल यादव 17 फरवरी शाम करीब 6 या 7 बजे तक जेल से बाहर होंगे
Social Media
नई दिल्ली:

राजपाल यादव को 16 फरवरी को दिल्ली हाईकोर्ट ने जमानत दी. उन्हें राहत जरूर मिली लेकिन कल वो जेल से बाहर नहीं आए. इसकी वजह रही पेपर वर्क. दरअसल कुछ पेपर वर्क पूरे नहीं हुए थे इसके चलते राजपाल यादव को एक और रात जेल में ही बितानी पड़ी. अब सभी फॉर्मैलिटी पूरी होने के बाद वो जेल से बाहर आ जाएंगे. खबर है कि वे शाम (17 फरवरी) 6 से 7 बजे के बीच जेल से बाहर आ सकते हैं. पिछले काफी दिनों से फैन्स को राजपाल की रिहाई का इंतजार था. इस मामले पर पहली सुनवाई 12 फरवरी को हुई. लेकिन कोर्ट की तरफ से उन्हें राहत नहीं मिली. अगली सुनवाई 16 तारीख को रखी गई हर किसी की नजर इस पर थी कि क्या इस दिन राजपाल बाहर आ पाएंगे फाइनली राजपाल ने डेढ़ करोड़ की रकम चुकाकर इस मामले को संभाला. अब कोर्ट का कहना है कि अगर राजपाल 18 मार्च तक पूरी रकम चुका देते हैं तो ये मामला सुलझ सकता है.

जेल से रिहा होने के बाद कहां जाएंगे राजपाल यादव?| Where Rajpal Yadav will go after bail

राजपाल यादव रिहा होने के बाद कहां जाएंगे ये बात सुनकर आपको लगेगा कि इसमें तो डिस्कशन का कोई पॉइंट ही नहीं क्योंकि रिहाई के बाद वो मुंबई ही लौटेंगे. लेकिन ऐसा नहीं है. रिहाई के बाद राजपाल यादव सीधे शाहजहांपुर रवाना होंगे. दरअसल वहां उनके बड़े भाई श्रीपाल यादव की बेटी की शादी है. एक्टर इसी फैमिली प्रोग्राम में शामिल होने के लिए सबसे पहले अपने घर पहुंचेंगे. श्रीपाल ने भी राजपाल यादव की रिहाई से पहले यही बात कही थी कि वही घर की रौनक हैं. श्रीपाल यादव को पूरा यकीन था कि शादी से पहले राजपाल यादव जेल से बाहर आ जाएंगे और शादी समारोह में शामिल होंगे.

सबसे पहले किसने की थी राजपाल यादव की मदद| Who was the first person to help Rajpal Yadav

राजपाल यादव के जेल जाने की खबर सामने आने के बाद सोनू सूद सबसे पहले उनकी मदद के लिए आगे आए थे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर उनकी मदद को लेकर एक ट्वीट किया था. सोनू सूद ने मदद के तौर पर राजपाल यादव को काम ऑफर किया था. सोनू सूद ने लिखा, 'राजपाल यादव हमारी इंडस्ट्री के एक गिफ्टेड एक्टर हैं जिन्होंने सालों तक शानदार काम किया है. कभी-कभी जिंदगी अन्याय करती है, टैलेंट की वजह से नहीं बल्कि टाइमिंग की वजह से. वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मुझे लगता है कि यह वह पल है जब हम सभी प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, कोस्टार एक साथ खड़े हों. एक छोटी सी साइनिंग अमाउंट, जो आगे के काम के बदले एडजस्ट होगी. यह चैरिटी नहीं बल्कि सम्मान है. जब हमारा कोई साथी मुश्किल दौर से गुजर रहा हो, तो इंडस्ट्री को उसे याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है. इसी तरह हम दिखाते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं, बल्कि एक परिवार हैं.'

यह भी पढ़ें: राजपाल यादव को कर्ज देने वाले बिजनेसमैन ने सुनाई आपबीती, बोले- मैं एक्टर के घर जाकर रोया-गिड़गिड़ाया लेकिन 

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sambhal Burqa News: कांवड़ लेकर निकली तमन्ना, बौखलाए मौलाना! जारी कर दिया फतवा? | UP