PHOTOS: राजपाल यादव की पत्नी की 7 तस्वीरें, 22 साल से कॉमेडियन का हर मुश्किल में दे रहीं साथ

एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस के एक लंबे चल रहे मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा है. ऐसे में एक्टर की मदद के लिए बॉलीवुड सेलेब्स सामने आये हैं. इन सब सितारों के अलावा, राजपाल यादव की पत्नी हमेशा उनके साथ मुश्किलों में खड़ी नजर आई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
PHOTOS: जानें कौन हैं राजपाल यादव की वाइफ

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को चेक बाउंस के एक लंबे चल रहे मामले में तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा है. सरेंडर करने से ठीक पहले वे काफी भावुक हो गए और अधिकारियों से कहा, “सर, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं. कोई और रास्ता नहीं दिख रहा…यहां सब अकेले हैं, कोई दोस्त नहीं होता. इस मुश्किल से मुझे खुद ही गुजरना होगा.” ऐसे में एक्टर की मदद के लिए सोनू सूद आगे आये हैं और उन्होंने अपनी फिल्म में राजपाल यादव को रोल ऑफर किया है. साथ ही कॉमेडियन की मदद के लिए डायरेक्टर के अलावा इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्स भी सामने आये हैं. 

इन सब सितारों के अलावा, राजपाल यादव की पत्नी हमेशा उनके साथ मुश्किलों में खड़ी नजर आई हैं. राजपाल यादव की पत्नी का नाम राधा है, जो इस मुश्किल की घड़ी में एक मजबूत पिलर की तरह एक्टर के साथ खड़ी हैं. आज हम आपको राजपाल यादव और उनकी पत्नी राधा के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं. हाल ही में राधा का जन्मदिन था और एक्टर ने अपनी पत्नी के लिए एक प्यार भरा पोस्ट लिखा था. इस पोस्ट को फैंस ने बहुत पसंद किया था.

राजपाल यादव ने लिखा था, "मेरे जीवन में दो राधा हैं. एक मेरी कुलदेवी राधारानी, जो मेरे माथे का तिलक हैं, और दूसरी मेरी पत्नी राधा, जो मेरा गर्व और सम्मान है. राधा, तुमने 22 सालों तक मेरा साथ दिया, घर-परिवार को संभाला, और मुझे राधा-कृष्ण की भक्ति से जोड़े रखा. इसके लिए मैं तुम्हारा हमेशा आभारी रहूंगा. तुम सचमुच कमाल हो! मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं. भगवान तुम्हें लंबी उम्र और खुशियां दे. जन्मदिन मुबारक!"

राजपाल और राधा की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. साल 2002 में फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाय' की शूटिंग के दौरान राजपाल कनाडा गए थे. वहां एक कॉमन फ्रेंड ने उनकी मुलाकात राधा से कराई. दोनों कनाडा के कैलगरी शहर में एक कॉफी शॉप में मिले. 

Advertisement

इस मुलाकात में दोनों ने अपने निजी और पेशेवर जीवन के बारे में खुलकर बात की और 10 दिन की मुलाकात के बाद दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे.

फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ स्पाय' की शूटिंग पूरी होने के बाद राजपाल भारत लौट आए, लेकिन उनकी और राधा की दोस्ती फोन कॉल्स के जरिए बरकरार रही. 

Advertisement

करीब 10 महीने तक लगातार बातचीत के बाद राधा ने भारत शिफ्ट होने का फैसला लिया. इसके बाद 10 जून 2003 को दोनों ने शादी कर ली.

राजपाल यादव ने अपने करियर की शुरुआत 1999 में फिल्म 'दिल क्या करे' से की थी. 

भले ही उन्हें शुरू में बड़े रोल न मिले, लेकिन अपने शानदार कॉमिक अंदाज से उन्होंने बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल किया. आज वह दर्शकों के चहेते कलाकारों में से एक हैं.


 

Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Jabalpur Cruise Accident: जान से कीमती थी लाइफ जैकेट? Madhya Pradesh