राजपाल यादव काफी समय से थे परेशान, कॉमेडियन ने कहा- उनकी पत्नी भी इस मुश्किल से बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रही थीं

राजपाल यादव के मुश्किल दौर पर कॉमेडियन शंभू शिखर का दर्द छलका. बोले- पूरा परिवार परेशान है 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राजपाल यादव जेल में हैं

मशहूर कॉमेडियन शंभू शिखर ने हाल ही में अभिनेता राजपाल यादव की मौजूदा हालत को लेकर आईएएनएस के साथ बातचीत की. उन्होंने बताया कि वह और उनका पूरा परिवार इस बात को लेकर काफी समय से परेशान थे. उन्होंने कहा, "मैं राजपाल यादव को अच्छी तरह से जानता हूं, और अभी मैं अगस्त में 7-8 दिन साथ रहा था. उस दौरान राजपाल इस समस्या को लेकर बहुत परेशान थे. उनकी पत्नी भी इस मुश्किल से बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रही थीं. उनके परिवार में दो बच्चे हैं. फिलहाल, वे बहुत मुश्किल के दौर से गुजर रहे हैं, लेकिन बहुत से लोग उनकी मदद कर रहे हैं. अगर भगवान की कृपा रही तो वे जल्द ही बाहर निकल आएंगे और हमें फिर से हंसाएंगे."

अमिताभ बच्चन के दीवालिया होने के दिनों को किया याद

शंभू ने आगे बताया कि एक कलाकार की जिंदगी में इस तरह के उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. उन्होंने अभिनेता अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए कहा, "एक समय था, जब अमिताभ बच्चन दिवालिया हो गए थे और उनका बंगला बिकने की कगार पर था, तो कलाकारों की जिंदगी कभी-कभी असंतुलित हो जाती है, लेकिन वे अपनी मेहनत से वापसी करते हैं. मुझे पूरा विश्वास है कि राजपाल भी जल्द ही इन सब मुश्किलों से बाहर निकल आएंगे."

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव के लिए थम नहीं रहा मदद का सिलसिला, अब यूपी पुलिस के अधिकारी ने किया इतने रुपये का ऐलान

उन्होंने मनोरंजन जगत में युवा कलाकारों को काम न मिलने पर कहा, "इस पर मैं ज्यादा नहीं बोलता, लेकिन मैं यह कहना चाहूंगा कि अगर किसी में टेलेंट है तो काम जरूर मिलता है. आज नहीं तो कल. कई लोग विलेन की भूमिका भी सही से निभा नहीं पाते और सीधे हीरो बनने का सपना लेकर आते हैं. देखिए, चुनौतियां तो आती रहती हैं, लेकिन मेहनत करने वाले को काम जरूर मिलता है. यह कोई जादुई दुनिया तो नहीं है कि कोई रील वायरल हो गई और व्यक्ति रातोंरात स्टार बना गया."

उन्होंने आगे फिल्म बनने के प्रोसेस का उदाहरण देते हुए कहा, "एक फिल्म बनाने में 2.5 से 3 साल का समय लगता है. यहां हर कोई कड़ी मेहनत करता है और पसीना बहाता है. हर कलाकार को अपनी काबिलियत के हिसाब से काम मिलता है. कुछ बहुत प्रतिभाशाली लोग भी हैं, जिन्हें काम नहीं मिल पाता, लेकिन लगातार कोशिश करने से सफलता जरूर मिलती है."

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव के भाई ने पैसे ना मिलने के दावों का बताया सच, बोले- हमें ना सिर्फ फिल्म इडस्ट्री...

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Iran का Dubai Airport पर Drone Attack का नया वीडियो! सभी उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट बंद | Iran War News
Topics mentioned in this article