राजपाल यादव भतीजी की शादी के बाद करने वाले हैं बड़ा खुलासा, अपनी प्लानिंग बताते हुए बोले- ईमानदारी से...

राजपाल यादव ने प्रेस से बातचीत की इस बातचीत में उन्होंने अपने आने वाले दिनों की प्लानिंग बताई. फिलहाल वह भतीजी की शादी के लिए शाहजहांपुर में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जल्द प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे राजपाल यादव
Social Media
नई दिल्ली:

राजपाल यादव 17 फरवरी को तिहाड़ जेल से रिहा होकर सीधे अपने घर शाहजहांपुर पहुंचे. यहां 19 फरवरी को उनकी भतीजी की शादी होने वाली है. राजपाल ने वहां मीडिया से एक छोटी सी बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बताया कि वे आने वाले दो तीन दिन में एक प्रेम कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. इस प्रेस मीट में वो सभी सवालों के जवाब पूरी ईमानदारी से देंगे.  इसके अलावा राजपाल यादव ने देशभर के लोगों और सिनेमा से जुड़ी हस्तियों को मदद और सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद किया.

राजपाल यादव को किस शर्त पर मिली जमानत

चेक बाउंस मामले में कोर्ट ने राजपाल यादव को सिर्फ अंतरिम जमानत है. कोर्ट ने उन्हें 18 मार्च तक की जमानत दी है. ये जमानत भी उन्हें 19 फरवरी को शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए दी गई थी. वह सीधे तिहाड़ से बाहर आते ही शाहजहांपुर के लिए ही रवाना हुए. राजपाल यादव के वकील ने हाईकोर्ट को बताया कि उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करवा दिया है. 

कोर्ट ने राजपाल यादव को पासपोर्ट सरेंडर करने का आदेश भी दिया है. वह बिना इजाजत के देश से बाहर नहीं जा सकते. इस मामले में सुनवाई 18 मार्च को होनी है. 16 फरवरी को सुनवाई के दौरान जज ने कहा, हम आपको सजा पर अंतरिम रोक दे रहे हैं. यह अगली सुनवाई की तारीख तक लागू रहेगी. अगर एक्टर ने 18 मार्च से पहले पूरी रकम चुका दी तो उन्हें परमानेंट रिहाई मिल जाएगी. देखना होगा कि 18 मार्च को इस केस में कौनसी नई कड़ी जुड़ती है या एक्टर इसे पहले ही सुलझा लेते हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: ईरान पर Nuclear Attack करेंगे Trump? | Bharat Ki Baat Batata Hoon