सात जन्मों में भी पत्नी का कर्ज नहीं उतार पाउंगा... राधा भाभी के लिए राजपाल यादव ने कही दिल छूने वाली बात

हाल में राजपाल यादव का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर ज़िले में अपने पुश्तैनी गांव में अपनी भतीजी की शादी में डांस करते दिख रहे हैं. डांस के दौरान उनकी पत्नी भी साथ दिख रही हैं. राजपाल फैमिली के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जेल से बाहर आने के बाद पत्नी राधा के साथ एन्जॉय करते दिखे राजपाल यादव
नई दिल्ली:

परिवार में शादी होने की वजह से दिल्ली हाई कोर्ट ने राजपाल यादव को राहत देते हुए अंतरिम जमानत दे दी और अब वह अपनी फैमिली के साथ नजर आ रहे है. हाल में राजपाल यादव का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसमें वह उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर ज़िले में अपने पुश्तैनी गांव में अपनी भतीजी की शादी में डांस करते दिख रहे हैं. डांस के दौरान उनकी पत्नी भी साथ दिख रही हैं. राजपाल फैमिली के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं.

54 साल के राजपाल यादव 'हैलो ब्रदर' (1999) के गाने 'तेरी चुनरिया' पर नाचते हुए दिख रहे हैं. बेज रंग की धोती और कुर्ता पहने राजपाल यादव घर की औरतों के साथ डांस फ्लोर पर मुस्कुराते हुए नजर आए. वह झूम-झूम कर डांस कर रहे हैं और साथ ही उनकी पत्नी राधा भी सिर पर पल्लू ओढ़े उनका साथ देती दिख रही हैं. दोनों पति-पत्नी ने मिलकर शादी में रंग जमा दिया है.

किस मामले में गए जेल?

एक्टर को 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस में 1.5 करोड़ रुपये जमा करने के बाद 17 फरवरी को तिहाड़ जेल से रिहा किया गया था. दिल्ली हाई कोर्ट ने रकम चुकाने के लिए और समय मांगने पर उनकी अर्जी खारिज कर दी थी, जिसके बाद उन्होंने 5 फरवरी को सरेंडर कर दिया था. हालांकि, बाद में कोर्ट ने उन्हें कुछ समय के लिए राहत देते हुए 18 मार्च तक उनकी सज़ा सस्पेंड कर दी थी.

जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने फैंस का शुक्रिया अदा किया, जो उनके लिए प्रार्थनाएं कर रहे थे. इसके अलावा उन्होंने उन लोगों को भी थैंक्यू कहा जिन्होंने इस मुश्किल के समय में उन्हें आर्थिक मदद दी. राजपाल ने कहा कि वह न्यायपालिका पर विश्वास रखते हैं और मामले में पूरा सहयोग कर रहे हैं.

राजपाल की कानूनी लड़ाई एक दशक से भी ज्यादा पुरानी है, जब उन्होंने अपनी डायरेक्टोरियल फ़िल्म 'अता पता लापता' के लिए मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से ₹5 करोड़ उधार लिए थे. फ़िल्म कमर्शियली फ्लॉप हो गई, कर्ज़ बढ़कर लगभग ₹9 करोड़ हो गया, और फरवरी 2026 में, कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया.

Advertisement

राजपाल यादव के लिए जेल में क्या था सबसे मुश्किल

राजपाल यादव जेल से निकलने के बाद परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. जेल से निकलने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए एक्टर ने कहा, 'सबसे मुश्किल चीज परिवार से दूर रहना था. मैंने जेल का रुटीन अपना लिया था. मैं सुबह जल्दी उठता था और ब्रीदिंग एक्सर्साइज करता था. मानसिक संतुलन बनाए रखने पर ध्यान देता था. राजपाल यादव अपनी पत्नी राधा से बेहद प्यार करते हैं. राधा ने हमेशा उनका साथ दिया है. राजपाल यादव ने राधा भाभी के लिए दिल छूने वाली बात कही. उन्होंने कहा, 7 जन्मों में भी पत्नी का कर्ज नहीं उतार पाउंगा...

Featured Video Of The Day
Trump Tariff Bomb: टैरिफ पर 'सुप्रीम' रोक के बाद ट्रंप ने उठाए गंभीर सवाल! America | Top News